जारी हुआ बिहार मदरसा बोर्ड Wastania, Fauquania और Moulvi रिजल्ट: Bihar Madarsa Board Result Online Kaise Dekhe

By: Suchit

On: March 27, 2026

Follow Us:

Bihar Madarsa Board Result 2026

Bihar Madarsa Board Result 2026: बिहार स्टेट मदरसा बोर्ड Wastania, Fauquania और Moulvi का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जारी कर दिया है परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी यहां से बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन अपने रोल नंबर से चेक कर सकते हैं, सभी कक्षा के लिए अलग-अलग लिंक आगे उपलब्ध है।

बिहार मदरसा बोर्ड के अंतर्गत परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपना कक्षा आठवीं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बिल्कुल ऑनलाइन अपने रोल नंबर से चेक करना है इसके लिए बोर्ड ने अपने पोर्टल पर संबंधित लिंक रिजल्ट जारी करने के साथ एक्टिव कर दी है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

यहां पर आपको रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है जिससे आप बिना किसी समस्या की अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाए, क्योंकि विद्यार्थियों को कभी-कभी सही जानकारी न होने के कारण रिजल्ट चेक करने में काफी समस्या होती है। बिहार मदरसा बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें।

Bihar Madarsa Board Result 2026: Wastania, Fauquania और Moulvi

बिहार स्टेट मदरसा बोर्ड ने वस्तानिया (कक्षा 8), फोकानिया (कक्षा 10), और मौलवी (कक्षा 12) तीनों कक्षाओं के रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए हैं अगर आप भी इनमें से किसी कक्षा के विद्यार्थी हैं तो आपको अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करना है, इसके लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

हालांकि यहां पर आपको ऑनलाइन माध्यम से स्कोर कार्ड देखने को मिलेगा अगर आप ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने विद्यालय में संपर्क करें जहां पर ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही आ जाती है. ध्यान रखें कि उन्हें विद्यार्थीयो को अगले कक्षा में एडमिशन दिया जाता है जो इस वर्ष जारी किए गए रिजल्ट में पास होंगे अगर किसी विषयमें फेल हुए हैं तो पास होने का पुनः प्रयास करें.

Bihar Madarsa Board Result Online Kaise Dekhe?

बिहार के हज़ारों छात्रों के लिए वस्तानिया (Wastania), फौकानिया (Fauquania) और मौलवी (Moulvi) के परिणाम अब उपलब्ध हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है. अगर आप अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक पोर्टल खोलें: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsmebpatna.com पर जाएँ।
  • सही लिंक का चुनाव करें: होमपेज पर “Latest Updates” सेक्शन में अपनी कक्षा के अनुसार लिंक (जैसे: Wastania(8th) Result 2026, Fauquania(10th) Examination 2026 Result, Moulvi (12th) Examination 2026 Result) पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर & DOB डालें: आपके एडमिट कार्ड पर जो Roll Number दिया गया है & Date Of Birth, उसे सही बॉक्स में भरें।
  • कैप्चा कोड (यदि हो): स्क्रीन पर दिख रहे अंकों या अक्षरों को दर्ज करें।
  • सबमिट करें: ‘Publish’ पर क्लिक करते ही आपका “Bihar Madarsa Board Result 2026” खुल जाएगा।
  • सेव करें: भविष्य के लिए इसका PDF सेव कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के लगभग 15 से 20 दिनों के भीतर आपकी मूल मार्कशीट बोर्ड द्वारा आपके संबंधित मदरसे को भेज दी जाएगी। इसे प्राप्त करने के लिए आपको अपने मदरसे (School/Madarsa) में जाकर अपने हेडमास्टर या प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा। ताकि आपको मार्कशीट मिल सके।

आपकी Madarsa Board मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच करें:

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • मदरसे का नाम और कोड
  • विषयवार अंक: (हर विषय के सामने प्राप्त अंक)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks)
  • डिवीजन (Division): (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)
  • रिजल्ट स्टेटस: (Pass/Fail/Promoted)

स्तानिया (कक्षा 8), फोकानिया (कक्षा 10), और मौलवी (कक्षा 12) के विद्यार्थी अपना रिजल्ट कार्ड यहां दी जा रही डायरेक्ट लिंक से तुरंत ऑनलाइन चेक करें

Wastania(8th) Result 2026 ResultCLICK HERE
Fauquania(10th) Examination 2026 ResultCLICK HERE
Moulvi (12th) Examination 2026 ResultCLICK HERE

फौकानिया और मौलवी के बाद आगे क्या विकल्प हैं?

उत्तर: फौकानिया पास करने के बाद आप 11वीं (मौलवी या इंटरमीडिएट) में जा सकते हैं। मौलवी (12वीं) के बाद आप ग्रेजुएशन (BA/B.Sc/B.Com) या आलिम (Alim) की पढ़ाई कर सकते हैं।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment