यहाँ देखें दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कट-ऑफ और फिजिकल की जानकारी: Delhi Police Constable Result 2026 Cutoff Online Check At ssc.gov.in

By: Suchit

On: April 1, 2026

Follow Us:

Delhi Police Constable Result 2026 Cutoff

Delhi Police Constable Result 2026 Cutoff: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (Executive) की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने की कगार पर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर बहुत जल्द दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित करने वाला है। रिजल्ट की फाइल तैयार हो चुकी है और अप्रैल के पहले हफ्ते में इसे किसी भी वक्त लाइव किया जा सकता है।

जिन छात्रों ने 18 दिसंबर 2025 और 6 जनवरी 2026 में आयोजित हुई लिखित परीक्षा (CBT) दी थी, उन्हें सलाह दी जाती है कि अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर संभाल कर रखें। रिजल्ट एक पीडीएफ (PDF) मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे। ताकि अपना सिलेक्शन चेक कर पाएं।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

7565 पदों के कराई गई लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा। नियमों के मुताबिक, कुल वैकेंसी के लगभग 12 गुना (12 Times) उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

इसका मतलब है कि करीब 90,000 उम्मीदवारों को ग्राउंड पर अपनी ताकत आज़माने का मौका मिलेगा। इसलिए अगर आपके नंबर अच्छे बन रहे हैं, तो फिजिकल की तैयारी तरीके से शुरू कर दें, क्योंकि फाइनेंस सिलेक्शन आपका इसी के आधार पर किया जाएगा।

Delhi Police Constable 2026: Overview

Recruitment BoardStaff Selection Commission (SSC)
Post NameConstable (Executive) – Male & Female
Total Posts7565
Exam Date18 December 2025 – 6 January 2026
Answer Key13 January 2026
Delhi Police Constable Result 2026Expected in 1st Week of April 2026
Selection for Physical12 Times the total vacancies
Official Websitessc.gov.in
Selection ProcessCBT, PE & MT

Delhi Police Constable Result 2026 

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अप्रैल 2026 को इसी सप्ताह में जारी किया जा रहा है। रिजल्ट केवल एक क्वालीफाइंग लिस्ट होगी। इसका मतलब यह है कि लिस्ट में नाम आने का अर्थ यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। इस लिस्ट में आने से आपको फिजिकल (दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद) में शामिल होने का अधिकार मिल जाता है।

Delhi Police Constable Result 2026 Expected Cutoff

नीचे दी गई टेबल में कैटेगरी के अनुसार सभी कैंडिडेट दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की संभावित कट-ऑफ चेक करें। अगर आपके नंबर इस रेंज में हैं, तो आप यह मान सकते हैं कि आपका सिलेक्शन फिजिकल के लिए किया जाएगा।

Delhi Police Constable Result Cutoff
श्रेणी (Category)पुरुष (Male)महिला (Female)
General (UR)64 – 6857 – 61
OBC62 – 6654 – 58
EWS59 – 6349 – 53
SC56 – 6047 – 51
ST57 – 6144 – 58

अगर आपके नंबर कट-ऑफ से ज़्यादा हैं, तो आप फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। आपको बुलाया जाएगा जहाँ 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प और हाई जम्प पास करना अनिवार्य होगा। फिजिकल पास करने वालों के डॉक्यूमेंट्स चेक होंगे और शरीरिक फिटनेस की जाँच (Medical) की जाएगी। अंत में एक फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी, जिसमें नाम होने पर ही आपको जॉइनिंग लेटर और वर्दी मिलेगी।

Delhi Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहां दी जा रही है, क्योंकि पीडीएफ फॉर्मेट नहीं रिजल्ट जारी होता है. इस तरह से डाउनलोड करेंगे;

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए ‘Result’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब ‘Others’ सेक्शन में जाकर ‘Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025-26’ वाले लिंक को खोजें।
  • इसके सामने दिए गए ‘Click Here’ (Result) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी, इसमें Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप फिजिकल के लिए क्वालीफाई हो गए हैं।
Delhi Police Constable Result 2026Check Online (Coming Soon)
Official Websitessc.gov.in

अगर आप लिखित परीक्षा की कट-ऑफ क्लियर कर लेते हैं, तो असली चुनौती फिजिकल टेस्ट (PE&MT) की होगी, जहाँ सबसे ज़्यादा छँटनी होती है। इसलिए, केवल रिजल्ट का इंतज़ार न करें, अगर आपके नंबर संभावित कट-ऑफ के दायरे में हैं, तो आज से ही फिजिकल की तैयारी शुरू कर दें।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कब आएगा?

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में आने की पूरी संभावना है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment