JEE Mains 2026 Answer Key Download: Check Answer Key & Cutoff, देखें अपनी जेईई मेन उत्तर कुंजी

By: Suchit

On: February 4, 2026

Follow Us:

JEE Mains 2026 Answer Key

JEE Mains 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिस्पांस शीट के साथ जारी कर दिया है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, यहां से “जेईई मेन आंसर की 2026 डाउनलोड” करके अपने स्कोर का पता लगा सकते हैं।

जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण की परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाता है इसलिए आप सभी को यहां से अपने उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के साथ-साथ जेईई मेंस का कट ऑफ, Percentile तथा रैंक भी चेक कर लेना है क्योंकि Cutoff से अधिक अंक रहने पर ही अगले चरण के लिए सिलेक्ट किए जाएंगे।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

JEE Mains 2026 Answer Key: 4 फरवरी को जारी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) {JEE Mains} का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था जिसके बाद उम्मीदवारों को प्रोविजन उत्तर कुंजी का इंतजार था, 4 फरवरी 2026 को रिस्पांस सीट (Response Sheet) के साथ उपलब्ध करा दिया गया है।

Answer Key Challenge करने की तिथि?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट 4 फरवरी को जारी हो गई है जिस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 4 से 5 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। ₹200 प्रति प्रश्न का शुल्क भुगतान करके आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।

JEE Mains 2026: उत्तर कुंजी से अपना Score ऐसे निकालें?

जेईई मेंस प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक आसानी से निकाल सकते हैं, जिसका पूरा तरीका यहां को बताया जा रहा है। जैसा कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर होने पर 1 अंक माइनस कर दिया जाता है।

उदाहरण: अगर आपने कुल 70 प्रश्न का उत्तर दिया जिसमें से सही जवाब 60 है और गलत जवाब 10 प्रश्न का है। तो,

कुल अंक: (60×4) – (10×1) = 230 अंक

इसी तरह से उम्मीदवार अपने रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी के अनुसार कुल प्रश्न को गिनकर इनमें सही गलत प्रश्न निकालकर इस तरह से अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

How To Download & Challenge JEE Mains 2026 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेंस उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका पूरी तरह से ऑनलाइन होता है, इसके लिए आपको यहां पर स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस दिया जा रहा है –

  • Official Website पर जाएं: सबसे पहले JEE MAINS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Candidate Activity सेक्शन देखें: होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी क्षेत्र में जाए।
  • Answer Key लिंक मिलेगी: Answer Key For JEE(Main)-2026 लिंक मिलगी उसपर क्लिक करें।
  • Login करें: सभी लॉगिन डिटेल भरकर सबमिट करें।
  • Answer Key और Response Sheet देखें। सभी प्रश्नों के उत्तर चेक करें।
  • Raise Objection: जिस भी प्रश्न के प्रति आपत्ति हो उसके सामने दिए गए Raise Objection विकल्प को चुनें।
  • आपत्ति का कारण एवं दस्तावेज अपलोड करें एवं शुल्क भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करें।

JEE Main 2026 Expected Cutoff Category Wise

JEE Main Cutoff वह न्यूनतम Percentile होती है, जिसे हासिल करने पर उम्मीदवार JEE Advanced के लिए योग्य माना जाता है। यह कटऑफ हर साल परीक्षा के स्तर, छात्रों की संख्या और कैटेगरी के अनुसार बदलती रहती है।

  • General (UR): लगभग 90–92 Percentile
  • OBC-NCL: लगभग 73–75 Percentile
  • EWS: लगभग 70–72 Percentile
  • SC: लगभग 50–55 Percentile
  • ST: लगभग 40–45 Percentile
Category NameExpected Cutoff 2026
Unreserved93+
General-EWS81+
OBC-NCL80+
SC61+
ST48+
UR-PwD0.0080+

JEE Mains Previous Year Cutoff

जेईई मेंस परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने अंक के साथ-साथ यह भी पता होना चाहिए कि कितने अंक लाने पर सिलेक्शन हो जाएगा, इसके लिए यहां पर पिछले कुछ वर्षों के कैटिगरी वाइज जेईई मेंस प्रीवियस कटऑफ दिए जा रहे हैं।

Category NameCutoff Marks 2025Cutoff Marks 2024Cutoff Marks 2023
Unreserved93.1093.2390.77
General-EWS80.3881.3275.62
OBC-NCL79.4379.6773.61
SC61.1560.0951.97
ST47.9046.6937.23
UR-PwD0.00790.00180.0013

निष्कर्ष: JEE Main की कटऑफ यह तय करती है कि कोई उम्मीदवार JEE Advanced के लिए योग्य होगा या नहीं। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने अंकों के साथ-साथ प्रतिशत (Percentile) पर भी ध्यान देना चाहिए और आधिकारिक परिणाम व कटऑफ जारी होने का इंतजार करना चाहिए।

JEE(Main)-2026 Answer Key PDFCheck Now (Active)
JEE(Main)-2026 Response Sheet PDFCheck Now (Active)
Official Websitejeemain.nta.nic.in

Q) जेईई मेंस रिजल्ट 2026 कब आएगा?

जेईई मेंस रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को आएगा.

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment