केवीएस बालवाटिका व कक्षा 1 एडमिशन फॉर्म भरें, जानें कैसे होगा सिलेक्शन: KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026 Apply Online

By: Suchit

On: March 21, 2026

Follow Us:

KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026

KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026: केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका 1 और 3 तथा कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से शुरू हो गए हैं। अगर अभी अपने बच्चों के एडमिशन बाल वाटिका या कक्षा 1 में करवाना चाहते हैं, तो उससे पहले के “KVS एडमिशन फॉर्म 2026” भरना होगा, जिसकी पूरी जानकारी यहां आपको मिलने वाली है।

इसके अलावा आपको फॉर्म भरने से पहले आपको पता होना चाहिए कि एडमिशन फॉर्म कैसे भरा जाता है और एडमिशन के लिए सिलेक्शन किस तरह से किया जाता है? क्योंकि सही जानकारी होने के बाद ही अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में आसानी से करवा पाएंगे। 

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार बाल वाटिका 1 व 3 तथा कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से 20 मार्च से शुरू किए गए हैं और अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए अंतिम तिथि से पहले KVS Online Admission Form भरें।

KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026

केंद्रीय विद्यालय कक्षा एक और बाल वाटिका में एडमिशन लॉटरी आधारित होता है। वर्ष 2026 27 के लिए दोनों कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से शुरू हुए हैं। बाल वाटिका 1 और 3 के लिए प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 8 अप्रैल और कक्षा एक के लिए प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी।

KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026: महत्वपूर्ण तिथि 

केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका कक्षा 1 में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां कुछ इस प्रकार से हैं –

कार्यक्रम (Event)महत्वपूर्ण तिथि (Important Date)
प्रवेश विज्ञापन (Advertisement)19 मार्च 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू (Class 1 & Balvatika I & III)20 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि02 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
प्रथम प्रोविजनल चयन सूची (Balvatika)08 अप्रैल 2026
प्रथम प्रोविजनल चयन सूची (Class 1)09 अप्रैल 2026
दूसरी चयन सूची (सीटें खाली रहने पर)16 अप्रैल 2026
तीसरी चयन सूची (सीटें खाली रहने पर)21 अप्रैल 2026
कक्षाओं का प्रारंभ (Fresh Class 1 & Balvatika)20 अप्रैल 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि (सभी कक्षाओं के लिए)30 जून 2026

KVS बालवाटिका चयन के मुख्य आधार (Selection Criteria)

1. प्राथमिकता श्रेणी (Priority Service Category)

केवीएस में प्रवेश के लिए सबसे पहले माता-पिता की नौकरी के आधार पर श्रेणियां बनाई जाती हैं:

  • Category 1: केंद्रीय सरकार के कर्मचारी (जैसे डिफेंस, रेलवे, पूर्व सैनिक)।
  • Category 2: केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) के कर्मचारी।
  • Category 3: राज्य सरकार के कर्मचारी।
  • Category 4: राज्य सरकार के स्वायत्त निकायों के कर्मचारी।
  • Category 5: अन्य (प्राइवेट जॉब, बिजनेस, या आम नागरिक)।

नोट: कैटेगरी 1 को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है।

2. शिक्षा का अधिकार (RTE – Right to Education)

कुल सीटों का 25% हिस्सा RTE के लिए आरक्षित होता है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), बीपीएल (BPL) और वंचित समूहों के बच्चों को शामिल किया जाता है। RTE चयन पूरी तरह से रैंडम लॉटरी (Random Lottery) के जरिए होता है।

3. दूरी का नियम (Distance Criteria)

बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए घर से स्कूल की दूरी बहुत महत्वपूर्ण है:

  • शहरी क्षेत्र: स्कूल से घर की दूरी 5 किमी या उससे कम होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र: दूरी 8 किमी या उससे कम होनी चाहिए। यदि दूरी अधिक है, तो RTE कोटे में चयन की संभावना कम हो जाती है।

4. अन्य आरक्षण (Other Reservations)

लिस्ट तैयार करते समय निम्नलिखित श्रेणियों का कोटा भी भरा जाता है:

  • SC (15%), ST (7.5%), और OBC-NCL (27%): इन श्रेणियों के लिए अलग से लॉटरी निकाली जाती है।
  • दिव्यांग (Differently Abled): कुल सीटों का 3% इनके लिए सुरक्षित होता है।
  • SGC (Single Girl Child): केवल एक बेटी वाले माता-पिता को भी प्राथमिकता मिलती है (हालांकि बालवाटिका में यह नियम स्कूल की सीटों पर निर्भर करता है)।

5. आयु सीमा (Age Criteria) – 31 मार्च 2026 के अनुसार

प्रवेश के लिए बच्चे की आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • बालवाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
  • बालवाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
  • कक्षा 1: 6 वर्ष पूर्ण (लेकिन 8 वर्ष से कम)

KVS Balvatika And Class 1 Admission Form 2026 भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका तथा कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होता है जो यहां पर स्टेप बाय स्टेप बताया गया है;

  1. रजिस्ट्रेशन (New Registration): ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर करें और Login Code प्राप्त करें।
  2. लॉगिन (Login): प्राप्त कोड और जन्म तिथि (DOB) के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. विवरण भरें (Fill Details): बच्चे की बेसिक जानकारी, माता-पिता का व्यवसाय और Service Category (सरकारी/प्राइवेट) का चुनाव करें।
  4. स्कूल और दस्तावेज (School & Documents): अपने नजदीकी 3 स्कूलों को चुनें और बच्चे की फोटो व जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) अपलोड करें।
  5. सबमिट (Submit): फॉर्म को ‘Preview’ करके जांच लें और फाइनल ‘Submit’ बटन दबाकर Application Code का प्रिंट ले लें।
KVS Balvatika 1 & 3 Admission Form 2026-27Apply Online
KVS Class 1 Admission Form 2026-27Apply Online
Official NoticeCheck Now

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. KVS कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर: नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, KVS कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की आयु 6 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment