13 मार्च को आई लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त चेक करें स्टेटस: Ladli Bahna Yojana 34th Installment Payment Status Online Check

By: Suchit

On: March 13, 2026

Follow Us:

Ladli Bahna Yojana 34th Installment Payment Status

Ladli Bahna Yojana 34th Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से लाडली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं के बैंक खाते में आज 13 मार्च को 34वीं किस्त के 1500 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। अगर आपको भी लाडली बहन योजना का पैसा मिलता है तो यहां से “लाडली बहना योजना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक” करें पैसा आया या नहीं।

दरअसल महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता डायरेक्ट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए उन सभी महिलाओं को अपना भुगतान चेक करना चाहिए क्योंकि 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं को आज इसका लाभ 34वीं किस्त के अंतर्गत मिला है। 

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना: मुख्य विवरण (2026)

विवरण (Details)जानकारी (Information)
योजनामुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
वर्तमान सहायता राशि₹1,500 प्रतिमाह (पहले यह ₹1,000 और फिर ₹1,250 थी)
ताज़ा अपडेट (13 मार्च 2026)34वीं किस्त आज ही (13 March) मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जारी की गई है।
कुल लाभार्थीलगभग 1.25 करोड़ महिलाएं।
पात्र आयु सीमा21 वर्ष से 60 वर्ष तक।
आय सीमापरिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
अनिवार्य आवश्यकताएंसमग्र आईडी (e-KYC), आधार लिंक बैंक खाता और DBT सक्रिय होना।
वैवाहिक स्थितिविवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
अपात्रता (Exclusion)आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी या 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले परिवार।

Ladli Bahna Yojana 34th Installment

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर से लाडली बहना योजना की 34th किस्त का पैसा आज 13 मार्च 2026 को ट्रांसफर किया है। यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं को बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

योजना के तहत इस किस्त में कल 1836 करोड रुपए भेजे गए हैं, जिसमें ग्वालियर जिले की 32850 लाडली बहनों को लगभग 44 करोड़ 83 लाख रुपए भेजे गए हैं। हालांकि पहले महिलाओं को ₹1000 दिए जाते थे, जिसके बाद ₹1250 और अब ₹1500 प्रतिमा मिलते हैं।

Ladli Bahna Yojana 34th Installment Payment Status Online Check

लाडली बहना योजना का पैसा ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस के माध्यम से चेक कर सकते हैं, मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे लिंक उपलब्ध कराई गई है। यहां आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है –

लाडली बहना योजना का पैसा ऑनलाइन कैसे चेक करें?

पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया (Step-by-Step) ;

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  2. मेनू चुनें: होमपेज पर आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ (Application and Payment Status) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. डिटेल्स भरें:
    • अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक (Application No.) या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें।
    • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  4. OTP वेरीफाई करें: ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके ‘खोजें’ (Search) पर क्लिक करें।
  5. Payment Status देखें: अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुल जाएगी। यहाँ ‘भुगतान की स्थिति’ टैब पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि कौन सी किस्त किस तारीख को आपके खाते में जमा हुई है।
Ladli Bahna Yojana Payment StatusCheck Online
Official Websitecmladlibahna.mp.gov.in

कुछ जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए:

  • DBT और आधार लिंक: पैसा केवल उसी खाते में आता है जो Aadhaar Linked और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल हो। आप पोर्टल पर ही ‘आधार लिंक और डीबीटी की स्थिति’ भी चेक कर सकते हैं।
  • बैंक मैसेज: राशि ट्रांसफर होने पर आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भी आता है।
  • 34वीं किस्त अपडेट: मार्च 2026 की किस्त (34वीं किस्त) जारी की जा चुकी है, आप ऊपर दिए गए तरीके से इसका स्टेटस देख सकते हैं।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment