Madhya Pradesh Anganwadi Final Merit List 2025: मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के फाइनल मेरिट सूची लंबे समय के बाद जारी कर दी गई है। 5 अगस्त को मध्य प्रदेश के चयन पोर्टल पर जानकारी आ गई है कि आंगनबाड़ी भर्ती की अंतिम मेरिट सूची सभी जिलों के लिए जारी कर दी गई है आवेदन करने वाली 3 लाख से अधिक महिलाएं अपना सिलेक्शन चेक कर सकती हैं।
यहां मेरिट लिस्ट में नाम चेक करने तथा अपने जिले की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है। अगर आप अभी तक अपना सिलेक्शन चेक नहीं कर पाए हैं तो यहां बताई जा रही जानकारी को ध्यान से पढ़ते हुए सभी संभाग और आंगनवाड़ी की लिस्ट देख सकते हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 19504 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। हाल ही में आंगनबाड़ी की अंतिम मेरिट सूची निम्न संभाग के लिए जारी की गई है। अगर इनमें से किसी संभाग के अंतर्गत आपका जिला आता है तो आगे दी जा रही लिंक से लिस्ट डाउनलोड करके अपना सिलेक्शन देख सकते हैं।
- जबलपुर
- भोपाल
- सागर
- उज्जैन
- इंदौर
- ग्वालियर
- रीवा
- शहडोल
- नर्मदापुरम
- चम्बल
एमपी आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट 2025 : Overview
भर्ती का नाम | मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका |
कुल पद | 19504 |
मेरिट लिस्ट वर्ष | 2025 |
चयन प्रक्रिया | मेरिट आधार पर चयन |
संस्था | महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार |
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट आने की तिथि | 5 अगस्त 2025 |
मेरिट लिस्ट कैसे देखें | ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://chayan.mponline.gov.in/ |
Madhya Pradesh Anganwadi Final Merit List 2025
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की तरफ से अंतरिम मेरिट सूची जारी की गई है। सभी आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश के चयन पोर्टल पर अपने-अपने जिले एवं आंगनबाड़ी की लिस्ट देख रहे हैं। अंतरिम सूची निम्न कैटेगरी के लिए अलग-अलग जारी हुई है।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की अंतरिम सूची
- आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की अंतरिम सूची
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की अंतरिम सूची विशेष जाति (सहरिया, भारिया, बैगा)
- आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की अंतरिम सूची विशेष जाति (सहरिया, भारिया, बैगा)
एमपी आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
- मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी मेरिट सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए भर्ती प्रक्रिया पर क्लिक करना है।
- अब नये पेज में भर्ती से जुड़ी अलग-अलग जानकारी देखने को मिलेगी।
- कार्यकर्ता अथवा सहायिका अंतरिम मेरिट लिस्ट के सामने क्लिक करें।
- अब संभाग, जिला, परियोजना और आंगनबाड़ी केंद्र चुने।
- अंत में मेरिट सूची देखें बटन पर क्लिक करें।
- एमपी आंगनवाड़ी की फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड होकर खुल जाएगी अपना सिलेक्शन चेक कर ले।
इसी प्रकार से आंगनबाड़ी की लिस्ट ऑनलाइन चेक की जा रही है। फिर भी अगर कोई समस्या आ रही है तो बिल्कुल भी परेशान ना हो कुछ समय प्रतीक्षा करके फिर से सूची देखने का प्रयास करें। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी लिस्ट कलेक्टर कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय,
मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना एवं जिस ग्राम में आंगनवाड़ी ग्राम पंचायत के सूचना फलक से भी चेक किया जा सकता है।