Mp Anganwadi Merit List 2025: मध्य प्रदेश राज्य की उन सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन की थी, लंबे समय से एमपी आंगनवाड़ी मेरिट सूची के इंतजार में थी। राज्य के सभी जिले एवं संभाग की अंतिम मेरिट सूची महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी की जा रही है यहां से आगे चेक करें।
आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 19503 पद पर भर्ती कराई जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जुलाई तक कराए गए थे। लाखों की संख्या में महिलाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, आप सभी को अपने जिले की मेरिट सूची डाउनलोड कर अपना सिलेक्शन चेक करना होगा। आंगनवाड़ी मेरिट सूची कब आएगी, कैसे चेक करना है पूरी जानकारी दी जा रही है?
अंतिम सिलेक्शन लिस्ट जारी होने से पहले प्रोविजनल सूची जारी होती है इसके आने के अगले 7 दिनों तक इस पर आपत्ति ली जाती है। यदि किसी आंगनवाड़ी में चयनित उम्मीदवार पर कोई आपत्ति नहीं आती है तो अगले तीन दिनों के अंदर जिला कार्यक्रम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर दो दिवस के अंदर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
Mp Anganwadi Merit List 2025: Overview
राज्य | मध्यप्रदेश (M. P) |
भर्ती | मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
कुल पद | 19503 |
पद का नाम | आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता |
चयन प्रक्रिया | Mp Anganwadi Merit List 2025 |
आवेदन तिथि | 4 जुलाई तक |
Final Merit List PDF | Till 10 August 2025 (संभावित) |
मेरिट लिस्ट मोड | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Mp Anganwadi Merit List 2025 कब आएगी?
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा 19503 पद पर एमपी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती की अंतिम आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट अगस्त 2025 में आएगी। मेरिट लिस्ट सभी जिले एवं संभाग के लिए 10 अगस्त तक उपलब्ध हो जाएगी। मेरिट सूची का प्रकाशन बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
एमपी आंगनवाड़ी मेरिट सूची 2025 कैसे देखें?
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जारी की गई अंतिम मेरिट सूची नीचे बताई जा रही है प्रक्रिया से डाउनलोड करके देख सकते हैं, अपना नाम भी चेक कर पाएंगे –
- मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी मेरिट सूची 2025 देखने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खोलने पर यहां आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए मेरिट सूची का विकल्प दिखाई देगा।
- जिसके माध्यम से नए पेज में आ जाएंगे यहां एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड भरना है।
- या मेरिट सूची पीडीएफ उपलब्ध होने पर अपना डिवाइस में डाउनलोड कर लेना है।
- मेरिट लिस्ट खुल जाने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और नाम खोजना है।
- चयन होने पर आपका नाम सूची में दिखाई देगा।
मेरिट लिस्ट की एक-एक प्रति कलेक्टर कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना एवं जिस ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जा रही है,
उस संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना फलक पर भी चस्पा किया जायेगा। इन सभी जगह से भी महिलाएं अपने चयन की स्थिति देख सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका का पद नगरीय क्षेत्र में होने पर अंतिम सूची आयुक्त नगर निगम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कार्यालय / वार्ड कार्यालय में भी चस्पा की जायेगी।