चेक करें नवोदय कक्षा 6 रिजल्ट 1st मेरिट लिस्ट में अपना नाम: Navodaya Class 6 Result Merit List 2026 PDF Download

By: Suchit

On: March 18, 2026

Follow Us:

Navodaya Class 6 Result Merit List 2026 PDF Download

Navodaya Class 6 Result Merit List 2026 Released: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे अब नवोदय क्लास 6 रिजल्ट मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करके अपना नाम और सिलेक्शन चेक कर सकते हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया यहां बताई गई है।

नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से 17 मार्च को नवोदय कक्षा 6 के रिजल्ट के साथ-साथ रीजन वाइज मेरिट लिस्ट पीडीएफ (navodaya class 6 region wise merit list pdf) भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसमें विद्यार्थियों के नाम, रोल नंबर दिए गए हैं।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें
Navodaya Class 6 Merit List 2026

इससे विद्यार्थी अपने क्षेत्र की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपने जिले के सेक्शन में जाकर यह देख सकते हैं कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है या नहीं। क्योंकि रिजल्ट के अलावा मेरिट लिस्ट में उन्हीं विद्यार्थियों के नाम शामिल है जिनका सिलेक्शन एडमिशन के लिए किया गया है।

Navodaya Class 6 Result 2026 Released

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी जिसका रिजल्ट 17 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थियों के रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से इसे चेक किया जा सकता है।

Navodaya Class 6 Merit List 2026: पहली सूची जारी

नवोदय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई है, इनमें वर्ष 2026-27 में अध्ययन के लिए चयनित किए गए विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर देखे जा सकते हैं। अपने क्षेत्र की नवोदय क्लास 6 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके पीडीएफ में अपने जिले के क्षेत्र में जाना है, जहां रोल नंबर या विद्यार्थी के नाम से सिलेक्शन चेक करें।

नवोदय विद्यालय समिति मेरिट लिस्ट इन क्षेत्रों के लिए जारी की है;

  1. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Shillong.
  2. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Pune.
  3. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Patna.
  4. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Lucknow.
  5. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Jaipur.
  6. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Hyderabad.
  7. Class VI JNVST 2026 (SB) Result i.r.o. RO Chandigarh.

नवोदय कक्षा 6 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

नवोदय कक्षा 6 रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए यहां दी गई प्रकार अपनाएं –

  • नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navoday.gov.in पर जाना है।
  • “Click here to check the result of class VI JNVST (SB) – 2026.” लिंक चुनें।
  • लॉगिन पेज में रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
  • Check Result पर क्लिक करते ही नवोदय कक्षा 6 रिजल्ट आ जाएगा चेक करें।

How To Download Navodaya Class 6 Merit List 2026 PDF?

नवोदय कक्षा 6 की मेरिट लिस्ट सभी जिलों के लिए अलग-अलग रीजन वाइज जारी की जाती है यहां ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है;

  • सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाएं।
  • ” Click here to check the region wise result of class VI JNVST (SB) – 2026.” लिंक चुनें।
  • आपके सामने सभी क्षेत्र के अलग अलग रिजल्ट लिस्ट डाउनलोड विकल्प मिलेगा।
  • अपने Region के सामने दी गई पीडीएफ लिंक से Navodaya Class 6 Merit List 2026 PDF डाउनलोड करें।
  • अब मेरिट लिस्ट में अपने जिले का नाम खोजें।
  • मिलने पर उसमें विद्यार्थी का नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Navodaya Class 6 Result 2026Link Active
NVS VI 1st Merit List PDFLink Active
Navodaya Class 6 Cut-Off Check Now

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए चयनित होने पर क्या करें?

नवोदय विद्यालय में चयन होने के बाद सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) है। आपको अपने जिले के संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के प्राचार्य कार्यालय से संपर्क करके प्रवेश फॉर्म प्राप्त करना होगा।

इसके साथ ही छात्र का आधार कार्ड, कक्षा 5 की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र तैयार रखना चाहिए। ध्यान रहे कि जब तक विद्यालय प्रशासन आपके सभी कागजातों की जांच कर प्रवेश की पुष्टि न कर दे, तब तक पुराने स्कूल से नाम न कटवाएं।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment