Rajju Bhaiya University Result 2026 Out: राजू भैया विश्वविद्यालय की तरफ से 30 जनवरी 2026 को अंडर ग्रेजुएट (UG) तथा पोस्ट ग्रेजुएट (PG) के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अगर हम भी राजू भैया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं तो अपना यूजी अथवा पोस्ट ग्रेजुएट का परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
क्योंकि 30 जनवरी को रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने आधिकारिक रूप से अंडरग्रैजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट के रिजल्ट जारी किए हैं अगर आपके भी रिजल्ट जारी हो गए हैं तो बिल्कुल आपको अपना रोल नंबर से परिणाम देखना है जिसकी पूरी प्रक्रिया हम आपके यहां बताने वाले हैं।
रिजल्ट चेक करके आप सभी देख सकते हैं कि कितने विषय में पास हुए हैं कहीं किसी विषय में बैक तो नहीं लगा है क्योंकि इस वर्ष परीक्षा काफी सख्ती के साथ कराई गई थी। इसलिए आप सभी को अपने रोल नंबर के जरिए यहां से रज्जू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट चेक (Rajju Bhaiya University Result 2026 Check) करना है।
Rajju Bhaiya University Result 2026 : 30 जनवरी को हुआ जारी
वर्ष 2025-26 में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाएं पिछले वर्ष नवंबर महीने में कराई गई थी। और अभी राजू भैया यूनिवर्सिटी उससे संबंधित किसी कॉलेज के विद्यार्थी है तो आपके यहां से अपने कोर्स नाम चेक करना है कि रिजल्ट जारी हुआ है या नहीं उसके बाद अगर रिजल्ट जारी हो गया है, तो अपना रिजल्ट अवश्य चेक कर ले।

क्योंकि अंडरग्रैजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट में विद्यार्थियों को कभी-कभी किसी विषय में बैक भी लग जाता है ऐसे में आपको पहले से पता कर लेना है क्योंकि बैक लग जाने के बाद आपको फिर से फॉर्म भरना होता है। साथ ही रिजल्ट में कितने पर्सेंट बन रहे हैं इसकी जानकारी भी स्कोर कार्ड में देखने को मिल जाएगी।
PRSU Semester Result 2026 – इन कोर्स के जारी हुए रिजल्ट
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय ने 30 जनवरी 2026 को निम्न अंडरग्रैजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। हालांकि अभी इनमें भी सिर्फ विषम सेमेस्टर के परिणाम ही देखने को मिल रहे हैं।
- BBA-V SEMESTER
- BCA-V SEMESTER
- M.A. SANSKRIT – III SEMESTER
- M.A. PHILOSOPHY – III SEMESTER
- M.A. ECONOMICS – III SEMESTER
- M.A. SOCIOLOGY – III SEMESTER
- M.A. HINDI LITERATURE – III SEMESTER
- M.A. URDU – III SEMESTER
- M.P.Ed.- III SEMESTER
- M.A. ENGLISH LITERATURE – III SEMESTER
- M.A. POLITICAL SCIENCE – III SEMESTER
- M.A. GEOGRAPHY – III SEMESTER
- M.A. ANCIENT HISTORY, CULTURE AND ARCHAEOLOGY – III SEMESTER
- M.A. DEFENCE AND STRATEGIC STUDIES – III SEMESTER
- M.A. EDUCATION – III SEMESTER
- M.A. MEDIEVAL AND MODERN HISTORY – III SEMESTER
- B.P.Ed.-III SEMESTER
- M.A. PHYSICAL EDUCATION – III SEMESTER
- M.A. PSYCHOLOGY – III SEMESTER
अगर आपके कोर्स का नाम यहां पर देखने को नहीं मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में आपको कुछ दिन और प्रतीक्षा करनी है धीरे-धीरे सभी कोर्स के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद आप सभी को आगे बताई जा रही प्रक्रिया से रिजल्ट चेक कर लेना है।
रज्जू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
राजू भैया यूनिवर्सिटी के किसी भी सेमेस्टर का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको पूरी प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है –
- सबसे पहले राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट https://prsuniv.ac.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर दिए गए “Result” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको Main/Semester Examination सेक्शन से Session 2025-26 चुनें।
- आपके सामने Result Dashboard खुल जाएगा।
- Session, Category तथा Semester चुनें।
- अब “Roll Number” भरकर “View Result” पर क्लिक करें।
- आपको राजू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट देखने को मिल जाएगा, इस तरह से चेक करें।
Note: विद्यार्थियों को इस तरह से अपना स्कोर कार्ड या रिजल्ट डाउनलोड कर लेना है। अगले सेमेस्टर में एडमिशन के लिए यही रिजल्ट का प्रिंट आउट आपको लेकर कॉलेज में जाना है। इसलिए आप भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।
| Rajju Bhaiya University Result 2026 Check | Check Now |
| PRSU Official Website | Visit Now |
समेस्टर परीक्षा में बैक लगने पर क्या करें?
किसी भी सेमेस्टर के किसी भी विषय में अगर आपको बैक लग जाता है तो बिल्कुल भी आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि यूनिवर्सिटी की तरफ से आपको फिर से मौका दिया जाएगा। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना है -
- कॉलेज में संपर्क करें यहीं से बैक पेपर का फॉर्म भरा जाएगा।
- बैक पेपर फॉर्म की प्रतीक्षा करें जैसे ही आ जाए आपको आवेदन कर देना है।
- कुछ दिन में बैक पेपर की परीक्षा होने पर आपको परीक्षा देनी है।
- कोशिश रहे क्या परीक्षा में बेहतर तरीके से उत्तर लिखें ताकि पास हो सके।
Q1). रज्जू भैया यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर से चेक करें।
Q2). किसी भी विषय में बैक लग जाने पर क्या करें?
मुख्य / किसी अन्य भी विषय में बैक लग जाने पर आपको अपने कॉलेज में संपर्क करके बैक पेपर का फॉर्म भरना है, और पुनः परीक्षा देनी है।

