जानें कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट ऑनलाइन: RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Online Check @rajeduboard.rajasthan.gov.in

By: Suchit

On: March 21, 2026

Follow Us:

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Online Check

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 23 मार्च 2026 तक जारी कर सकता है ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है। अगर आप भी कक्षा दसवीं के विद्यार्थी है तो यहां “राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक” करने की जानकारी दी गई है।

क्योंकि रिजल्ट आने पर विद्यार्थियों को अक्सर रिजल्ट चेक करने का तरीका नहीं पता होता जिस वजह से वह काफी परेशान होते हैं। इसलिए यहां पर रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट (rbse 10th marksheet) का पीडीएफ डाउनलोड करने का प्रोसेस बताया गया है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

जिन विद्यार्थियों को सभी विषय में कम से कम 33% अंक मिलेंगे उन्हें ही पास किया जाता है। बता दें की परीक्षा में इस वर्ष 10 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनको अब रिजल्ट का इंतजार है। सभी छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और आगे बताई गई प्रक्रिया से अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक करेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
परीक्षा की तारीख12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
कुल छात्रलगभग 10,68,078
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 की संभावित तिथि23 मार्च 2026
Result Check ViaRoll Number
RBSE आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date, Time

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम 23 मार्च 2026 (सोमवार) तक घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। पहले यह परिणाम 20 मार्च को आने की चर्चा थी, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया और तकनीकी जांच के कारण इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है।

इस साल राजस्थान बोर्ड ने इतिहास रचते हुए परिणाम बहुत जल्दी जारी करने का लक्ष्य रखा है, जबकि आमतौर पर यह मई या जून में आता था। जैसे ही राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाता है आप सभी को यहां पर रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक एक्टिव मिल जाएगी।

Rajasthan Board 10th रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम घोषित होने के बाद आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर क्लिक करें।
  • लिंक चुनें: होमपेज पर “RBSE Class X Main Examination Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण दर्ज करें: अपना Roll Number (रोल नंबर) सावधानीपूर्वक भरें।
  • सबमिट करें: ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • Rajasthan Board 10th Result डाउनलोड करें: भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।

नोट: इंटरनेट पर मिलने वाली मार्कशीट केवल प्रोविजनल (अस्थाई) होती है। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट परिणाम के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।

RBSE 10th Result 2026: मार्कशीट में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

रिजल्ट चेक करने के बाद सभी छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए:

  1. छात्र का नाम (Student’s Name): मार्कशीट पर छात्र का पूरा नाम सही स्पेलिंग के साथ होना चाहिए।
  2. रोल नंबर (Roll Number): एडमिट कार्ड के अनुसार छात्र का यूनिक रोल नंबर।
  3. पिता और माता का नाम: माता-पिता के नाम की सत्यता की जांच अवश्य करें।
  4. जन्म तिथि (Date of Birth): रिकॉर्ड के अनुसार छात्र की सही जन्म तिथि।
  5. विषयवार अंक (Subject-wise Marks): प्रत्येक विषय (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि) में प्राप्त थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक।
  6. कुल प्राप्तांक (Total Marks)
  7. परिणाम की स्थिति (Result Status): छात्र पास है, फेल है या उसे सप्लीमेंट्री (Supplementary) मिली है।
Rajasthan Board Class 10th Result 2026 CheckLink I (Active Soon)
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10th में पास होने के लिए अनिवार्य अंक

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, प्रत्येक छात्र को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे ‘पूरक परीक्षा’ (Supplementary Exam) में बैठने का मौका दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

उत्तर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम 23 मार्च 2026 (सोमवार) तक घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment