Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है। सभी परीक्षार्थी जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई के बीच इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की परीक्षा दी है अपना परिणाम joinindianarmy.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट डेट की सही जानकारी और कट ऑफ आगे लेख में दिया जा रहा है ध्यानपूर्वक सभी विवरण चेक करें।
अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को जीडी, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, सैनिक फार्मा, वूमेन पुलिस आदि पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इनमें से आप किसी भी पद के लिए आवेदन किए थे तो आपको और सही या जानकारी होनी चाहिए कि इंडियन आर्मी अग्नि वीर का रिजल्ट कब जारी किया जाने वाला है।
क्योंकि रिजल्ट तिथि को लेकर वाराणसी के सैनिक भर्ती कार्यालय के निदेशक करना शैलेश कुमार ने बताया है कि इंडियन आर्मी अग्निवीर के सभी ग्रुप का रिजल्ट 20 या 21 जुलाई को जारी किया जा सकता है। यह भी बताया कि वाराणसी में इस बार 58646 आवेदन आए थे। गाजीपुर गोरखपुर और वाराणसी के परीक्षा केंद्रों का परीक्षा में कुल 69257 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 12439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
Indian Army Agniveer Result 2025: Overview
भर्ती का नाम | इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 |
पद | जीडी, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, सैनिक फार्मा, वूमेन पुलिस आदि |
विभाग | भारतीय सेना |
परीक्षा तिथि | 30 जून से 10 जुलाई |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन CBT |
परीक्षा तिथि | 30 जून – 10 जुलाई 2025 |
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 | Coming Soon |
आधिकारिक वेबसाइट | @joinindianarmy.nic.in |
Indian Army Agniveer Result 2025: देखें GD, SKT Clerk Technical रिजल्ट
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए इस वर्ष ऑनलाइन सीबीटी मोड में परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक कर लिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए लाखों उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर रिजल्ट तिथि, रिजल्ट कब आएगा आदि जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें आप बता दें कि अभी आधिकारिक रूप से रिजल्ट तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी के सैनिक भर्ती कार्यालय सिमली जानकारी के मुताबिक इंडियन आर्मी अग्निवीर के अंतर्गत सभी ग्रुप जैसे जीडी क्लर्क टेक्निकल आदि का रिजल्ट एक साथ 20 या 21 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के लिए रैली भी 8 या 9 नवंबर से प्रस्तावित की गई है। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन रिजल्ट अपने पंजीकरण संख्या के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे।
Army GD Result 2025 Kab Aayega?
इंडियन आर्मी जीडी रिजल्ट को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आर्मी जीडी का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिए जाएगा, परंतु उससे पहले उत्तर कुंजी की घोषणा की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। रिजल्ट में कट ऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार फिजिकल के लिए सिलेक्ट किए जाएंगे।
Army Agniveer Cutoff 2025 (Expected)
अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है। इस अनुसार परीक्षा कल 100 अंकों के लिए कराई जाती है। पास होने के लिए न्यूनतम 35 अंक की आवश्यकता होती है। परंतु सिलेक्शन के लिए कट ऑफ मार्क से अधिक अंक लाने होते हैं। इस वर्ष आर्मी अग्निवीर की कट ऑफ क्या रहने वाली है नीचे दिए गए संभावित आंकड़े से देख सकते हैं।
Category | Expected Cut-Off Marks |
General | 75-80 |
OBC | 70-75 |
SC | 60-70 |
ST | 60-70 |
Women Police | 65-70 |
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
आर्मी आर्मी में रिजल्ट लिस्ट में नाम चेक करने के लिए पूरी प्रक्रिया यहां बताई जा रही है।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
- अब दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर होम पेज पर आ जाना है।
- यहां अग्निवीर रिजल्ट सभी ग्रुप के अनुसार अलग-अलग लिंक दिखाई देगी।
- क्लिक करके रिजल्ट लिस्ट ओपन कर ले।
- अब लिस्ट में अपना रोल नंबर पंजीकरण संख्या सर्च कर ले।
- इस लिस्ट में उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे जिनका सिलेक्शन फिजिकल के लिए कर लिया गया है।