BSEB STET Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को जारी किया जा रहा है। अगर आप भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं तो अपना स्कोर कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार STET रिजल्ट चेक करने के सीधे लिंक आगे दी जा रही है।
जैसा कि बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। चार लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिन्हें लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था, जो अब जारी कर दिया गया है। इससे पहले उत्तर कुंजी 24 नवंबर को जारी हुई थी।
BSEB STET Result 2025: Overview
| Examination | Bihar STET Exam 2025 |
| Exam Type | Eligibility Test |
| Exam Date | 14/10/2025 to 16/11/2025 |
| Exam Conducting Authority | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| Bihar Stet Result Status | Released |
| BSEB STET Result Date | 5 January 2026 |
| Answer Key Date | 24 November 2025 |
| STET Scorecard Download Link | Active |
| STET Official Website | bsebstet.org |
BSEB STET Result 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। आप सभी कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर तथा पासवर्ड से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर कराए जाते हैं। जिसमें पेपर 1 कक्षा 9, 10 तथा पेपर 2 कक्षा 11, 12 के भर्ती में आवेदन की योग्यता निर्धारित करने के लिए होता है। शिक्षक भर्ती आने पर विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
बिहार STET रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
बिहार STET रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करना है, फर्जी वेबसाइट के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट से शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट निम्न प्रकार से डाउनलोड करना है –
- सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाना है।
- होम पेज पर रिजल्ट लिंक मिल जाएगी।
- “BSEB STET 2025 Result” लिंक चुनें।
- सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका बिहार STET रिजल्ट डाउनलोड हो जाएगा।
BSEB STET रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट: bsebstet.org और secondary.biharboardonline.com
ऊपर दी गई वेबसाइट से अभ्यर्थी रिजल्ट के साथ-साथ अपने स्कोर कार्ड भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया भी यहां बताई गई है।
बिहार STET रिजल्ट क्वालीफाइंग मार्क्स
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग क्वालीफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। जिनका संक्षिप्त विवरण अपने मितालिका में चेक कर सकते हैं –
| कैटिगरी | क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
| सामान्य (General) | 50% |
| OBC/BC/EBC | 45% |
| SC/ST/PwD | 40% |
बिहार STET पास करने के बाद आप BPSC TRE 4 शिक्षक भर्ती के पात्र हो जाएंगे। अपने क्वालीफाइंग स्टेटस के अनुसार टीचर की वैकेंसी आने पर आप आवेदन करने के योग्य मान जाएंगे।

