CGBSE Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने आज 20 अगस्त 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी कर दिया है। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए सीधे लिंक आगे दी जा रही है।
मुख्य परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री मिला था यह किसी एक विषय में असफल हो गए थे, उन्हें पुनः उत्तीर्ण होने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया था। जिसके नतीजा अब जारी किए गए हैं।
सभी स्टूडेंट अपने-अपने रोल नंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट तथा ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको लेख में बताने वाले हैं जिसे आप स्टेप बाई स्टेप फॉलो करके आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
CGBSE Supplementary Result 2025 : Overview
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 |
| बोर्ड | छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन |
| परीक्षा तिथि | 8 जुलाई से 22 जुलाई |
| कक्षा | 10th, 12th |
| CGBSE Supplementary Result | Released (20 अगस्त 2025) |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| डाउनलोड क्रेडेंशियल | Roll Number |
| आधिकारिक वेबसाइट | cgbse.nic.in |
| पासिंग मार्क्स | 33% |
CGBSE Supplementary Result 2025
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर 20 अगस्त 2025 को उपलब्ध करा दिए हैं। जिसे स्टूडेंट अपने-अपने रोल नंबर से तुरंत चेक कर सकते हैं। अब ओरिजिनल मार्कशीट आप सभी को इस अंक के आधार पर दी जाएगी।
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
कक्षा 10वीं 12वीं की विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लिखित परीक्षा के कुल में से प्राप्त करना होगा। क्योंकि बोर्ड की तरफ से पासिंग मार्क्स यही निर्धारित किया गया है। इससे के अंक प्राप्त करने वाले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी असफल घोषित कर दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पूरी प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है –
- सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- मुख्य पेज पर आपको सप्लीमेंट्री रिजल्ट की लिंक मिलेगी।
- परीक्षा परिणाम – हायर सेकेंडरी या हाई स्कूल द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- यहां अपना रोल नंबर भरें और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट डाउनलोड होकर आ जाएगा, चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट में उपलब्ध विवरण
- विद्यार्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- विद्यालय का नाम
- विषय
- परीक्षा तिथि एवं समय
- पूर्णांक
- प्राप्तांक
- फेल या पास
- अन्य विवरण

