India Post GDS Online Form 2026 – (28740 Posts) जीडीएस भर्ती की पूरी डिटेल देखें बिना परीक्षा होगी भर्ती

By: Suchit

On: February 3, 2026

Follow Us:

India Post GDS Online Form

India Post GDS Online Form 2026: भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के 28000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 28 जनवरी को जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं यहां “इंडिया जीडीएस भर्ती 2026” से जुड़ी सभी जानकारी बताई गई है, साथ ही “इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन फॉर्म 2026” और भरने की पूरी प्रक्रिया भी दी गई है।

28 जनवरी 2026 को भारतीय डाक विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करते हुए विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू किए गए हैं। 

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें
India Post GDS Online Form 2026

India Post GDS Recruitment 2026 – Details

श्रेणी / विवरणजानकारी (Details)
भर्ती का नामIndia Post GDS Recruitment 2026
आयोजक विभागभारत डाक विभाग (India Post)
पद नामGramin Dak Sevak (GDS), BPM, ABPM
कुल रिक्तियाँ28,740
आवेदन मोडऑनलाइन
One Time Registration Date31/01/2026 to 14/02/2026
आवेदन शुरू होने की तारीख2 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि (Last Date)16 फरवरी 2026 (5 PM तक)
India Post GDS मेरिट लिस्ट/रिजल्टजल्द जारी
शैक्षिक योग्यता10वीं पास (गणित + अंग्रेजी अनिवार्य)
आवेदन शुल्कUR/OBC/EWS: ₹100, SC/ST/PwD/Female: ₹0
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट-आधारित (कोई परीक्षा नहीं)
वेतन संरचना₹10,000–₹29,380 तक (पद अनुसार)

India Post GDS भर्ती 2026 – क्यों है खास?

भारतीय डाक विभाग में जीडीएस भर्ती दसवीं पास सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस वर्ष भी 28740 पदों पर बिना परीक्षा सीधा भर्ती की जाएगी। इसलिए अगर आप भी दसवीं पास है तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं इसमें दसवीं कक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा।

  • बिना लिखित परीक्षा के चयन
  • 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट
  • आसपास के क्षेत्र में ही पोस्टिंग
  • सरकारी नौकरी की सुरक्षा
  • जल्दी चयन प्रक्रिया

Also Read: RRB Group D Vacancy 2026 Apply Online – (21997 Post) 10वीं पास करें अप्लाई, इन स्टेप्स से भरें ग्रुप D फॉर्म

India Post GDS Online Form 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2026 से शुरू किए गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। तथा शुल्क भुगतान 16 फरवरी तक किए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन 18 और 19 फरवरी को होगा। 

  • आवेदन शुरू (Application Starts On): 02 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date): 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान (Fee Payment): 16 फरवरी 2026
  • संशोधन तिथि (Correction Date): 18-19 फरवरी 2026
  • रिजल्ट/मेरिट सूची (India GDS Merit List Date 2026): 28 फरवरी 2026 (संभावित)

India Post GDS Vacancy 2026 – शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Age Limit)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करता की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है साथ ही आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। 

  • कक्षा 10वीं पास (10th/Matric pass)
  • कंप्यूटर का ज्ञान (Knowledge Of Computer)
india post gds age relaxation 2026

India Post GDS Online Form 2026 – कैसे भरें पूरी प्रक्रिया?

इंडिया जीडीएस भर्ती 2026 के लिए सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरेंगे, पूरी जानकारी यहां आपको स्टेप बाई स्टेप बताई जा रही है इसी तरह से आवेदन करना है – 

  • Step 1: Official Website पर जाएं : सबसे पहले India Post GDS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और GDS Online Engagement सेक्शन में जाएं।
  • Step 2: Registration करें : “New Candidate” हैं तो पहले मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कर लेना है। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
  • Step 3: Login करें: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Step 4: Apply Online (फॉर्म भरें) : Login करके व्यक्तिगत विवरण, पता, 10वीं योग्यता, पोस्ट वरीयता (GDS/BPM/ABPM) सही-सही भरें।
  • Step 4: आवेदन शुल्क भुगतान : यदि आप General / OBC / EWS वर्ग से हैं तो निर्धारित शुल्क ₹100 ऑनलाइन जमा करें। SC / ST / PWD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं होता।
  • Step 5: Documents Upload करें : पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (यदि मांगे जाएं) अपलोड करें।
  • Step 6: Final Submit करें : सभी जानकारी चेक करने के बाद Final Submit करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट या PDF सेव कर लें।

India Post GDS भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

GDS भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन और चयन दोनों चरणों में बहुत जरूरी होते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और मेरिट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान ये सभी प्रमाण पत्र मांगे जाते हैं।

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण (10वीं सर्टिफिकेट)
  • आधार कार्ड / वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • कंप्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
India Post GDS Online Form 2026 LinkClick Here | Apply
GDS Official Notification PDFCheck Now
India GDS Official WebsiteCheck Now

निष्कर्ष: India Post GDS भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 10वीं पास हैं और बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। पूरी चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित होने के कारण यह भर्ती सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद मानी जाती है।

Q1). इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि – 16 फरवरी 2026 है, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है।

Q2). इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी कितनी है?

इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी (Salary) – BPM 12,000/- रुपये से 29,380/- रुपये & ABPM/डाक सेवक 10,000/- रुपये से 24,470/- रुपये है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment