Rajasthan BSTC 2nd List Cut Off 2025: राजस्थान के सभी राज्य की एवं निजी डीएलएड महाविद्यालय में एडमिशन के लिए परीक्षा के बाद प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची 26 जून को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड के अंतर्गत एडमिशन नहीं मिला है या सीट आवंटित नहीं की गई है, उन्हें बीएसटीसी 2nd लिस्ट से उम्मीद है इसलिए सभी कैटिगरी की कट ऑफ 2nd लिस्ट के लिए चेक करें,ताकि अपने नंबर के अनुसार अनुमान लगा सके की सेकंड राउंड में सीट आपको आवंटित होगी या नहीं।
डीएलएड कॉलेज में एडमिशन के लिए प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा कुल 600 अंकों के लिए होती है। इसमें से कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को उनके मनपसंद राजकीय डीएलएड कॉलेज में एडमिशन के लिए सीट आवंटित की जाती है। हर साल 26000 सीटों पर एडमिशन कराए जाते हैं। इस बार भी काउंसलिंग के अंतर्गत पहले चरण की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 26 जून को जारी हुआ है।
परंतु इसमें भी ऐसे हजारों विद्यार्थी बच गए हैं जिन्हें कुछ ही अंक कम होने पर सीट नहीं मिल पाई है। उनके लिए 13 जुलाई को राजस्थान बीएसटीसी की सेकंड एलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। इसमें कुछ कम अंक वाले उम्मीदवारों को सीट आवंटित होने वाली है। इसलिए आइए आगे जानते हैं सेकंड लिस्ट कट ऑफ कितनी जाएगी, महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को कितने नंबर पर कॉलेज मिल जाएगा।
राजस्थान BSTC 2nd लिस्ट कट ऑफ – Overview
परीक्षा का नाम | BSTC / Pre D.El.Ed. 2025 |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) |
आयोजन संस्था | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा |
राजस्थान BSTC 2nd लिस्ट | 13 जुलाई |
Article Type | BSTC 2nd List Cut Off |
Pre DElEd BSTC 2nd List Expected Cut Off | Given Below |
आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2025.in |
Rajasthan BSTC 2nd List Cut Off 2025
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की तरफ से डीएलएड कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके तहत बीएसटीसी सेकंड में मेरिट लिस्ट रिजल्ट 13 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। परंतु उससे पहले यह जान ले की द्वितीय चरण में कितने अंक वाले उम्मीदवार शामिल किए जा रहे है।
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस आदि कैटिगरी की राजस्थान बीएसटीसी सेकंड लिस्ट कट ऑफ यहां दी जा रही है। नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से कटऑफ का संभावित आंकड़ा चेक कर सकते हैं।
Pre DElEd BSTC 2nd List Expected Cut Off Female
कैटिगरी | Pre DElEd Expected Cut Off Female |
---|---|
सामान्य | 420-435 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 410-420 |
ईडब्ल्यूएस | 400-415 |
अति पिछड़े वर्ग | 375-485 |
अनुसूचित जाति | 390-410 |
अनुसूचित जनजाति | 380-400 |
Pre DElEd BSTC 2nd List Expected Cut Off Male
कैटिगरी | Pre DElEd Expected Cut Off Male |
---|---|
सामान्य | 405-417 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 390-400 |
ईडब्ल्यूएस | 385-395 |
अति पिछड़े वर्ग | 365-385 |
अनुसूचित जाति | 370-390 |
अनुसूचित जनजाति | 360-380 |
राजस्थान BSTC 2nd लिस्ट कब आएगी?
14 जुलाई को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी सेकंड लिस्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थी रिजल्ट के रूप में अपना नाम चेक कर सकते हैं। नंबर चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है। आधिकारिक वेबसाइट पर दरजी करके देख सकते हैं कि एडमिशन के लिए कौन सा कॉलेज मिला है।
जिन्हें द्वितीय राउंड में सिलेक्ट किया जाएगा उन्हें 13 जुलाई के बाद 14 जुलाई से 18 जुलाई के बीच ₹13555 का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। इसके बाद शेड्यूल के अनुसार कॉलेज में उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराना, प्रवेश स्लिप प्राप्त करना आदि प्रक्रिया भी पूरी कर ले। मनपसंद कॉलेज ना मिलने पर अपवर्ड मूवमेंट में शामिल हो सकते हैं।