RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: अगर आप भी राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो 7 सितंबर से शुरू हो रही परीक्षा से पहले अपना RPSC 2nd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।
इस भर्ती के अंतर्गत 2129 सीनियर टीचर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 7, 8, 9, 10, 11 और 12 सितंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 1 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। अब एडमिट कार्ड भी 4 सितंबर 2025 को जारी किया जा रहा है।
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: Overview
Vacancy Name | SR. TEACHER (SEC. EDU.) Vacancy 2024 |
Total Post | 2129 |
Authority | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Exam | SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM – 2024 |
Exam Date | 7, 8, 9, 10, 11 & 12 September 2025 |
Exam City Slip Date | 1 September 2025 |
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card | 4 September 2025 |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Download Credential | Application No. + DOB |
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को अपना आरपीएससी 2nd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जारी होने के बाद डाउनलोड करना है।
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का नाम चेक कर सकते हैं। क्योंकि अभी एग्जाम सिटी जारी करके परीक्षा शहर की जानकारी ही दी गई है।
एडमिट कार्ड में उपलब्ध विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा का समय
- अभ्यर्थी का नाम और फोटो
- जन्मतिथि
- सिग्नेचर
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा की गाइडलाइंस
RPSC 2nd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर का एडमिट कार्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप सो पोर्टल से भी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –
- सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- मुख्य मेनू में Candidate Information विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब Exam Dashboard विकल्प चुनें।
- नए पेज में “SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM – 2024” के सामने दिए गए ADMIT CARD सेक्शन में आएं।
- Click Here पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल भरें।
- सबमिट करते ही “RPSC 2nd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड” आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें।