RRB Group D Vacancy 2026 Apply Online – (22195 Post) 10वीं पास करें अप्लाई, इन स्टेप्स से भरें ग्रुप D फॉर्म

By: Suchit

On: February 3, 2026

Follow Us:

rrb group d vacancy 2026 apply online

RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (CEN 09/2025) जारी कर दिया गया है, दसवीं पास अभ्यर्थी ग्रुप डी (Group D) के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, जोन वाइज़ भर्ती की डिटेल तथा “ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया” आगे दी जा रही है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित कीजिए इसलिए अगर आप भी ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रैली भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती का फार्म खुद से भर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया आगे दी जा रही है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें
rrb group d vacancy

RRB Group D Vacancy 2026 – Details

भर्ती का नामआरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Recruitment 2026)
आयोजित करने वाली संस्थाRailway Recruitment Board (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 09/2025
पद का नामGroup D (Level-1 Various Posts)
कुल पद22195 पद
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन
आवेदन शुरू तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि02 मार्च 2026
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि04 मार्च 2026
शैक्षिक योग्यता10वीं पास या आईटीआई
आयु सीमा18 to 33 Years
चयन प्रक्रियाCBT, PET, Document Verification, Medical
वेतनमानLevel-1 ₹18,000 + Allowances

RRB Group D Vacancy 2026 – कितने पदों होगी?

रेलवे ग्रुप डी में भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 22195 पदों पर लेवल 1 – विभिन्न पदों पर की जाएगी। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से सभी जोन जैसे पश्चिमी रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, पूर्वी तट रेलवे, मध्य रेलवे सभी के लिए पदों की संख्या का विवरण भी जारी किया है।

RRB Group D Vacancy 2026 Zone Wise

RRB Group D Vacancy 2026 Zone Wise – भर्ती के लिए सभी जोन में जितने पदों पर भर्ती होनी है, इसका संक्षिप्त विवरण आपको यहां दिया जा रहा है, अपने जोन के अनुसार उपलब्ध पदों की संख्या देख सकते हैं – 

जोन (Railway Zone Name)पदों की संख्या (Posts)
दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद)1012
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी)1776
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर)1147
उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली)3537
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली)90
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर)993
पश्चिमी रेलवे (मुंबई)3148
दक्षिणी रेलवे (चेन्नई)1036
उत्तर पूर्वी रेलवे (गोरखपुर)1246
पूर्वी रेलवे / मेट्रो कोलकाता1206
मध्य रेलवे (मुंबई)1979
उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद)1183
दक्षिण पूर्वी रेलवे (कोलकाता)949
पूर्वी तट रेलवे (भुवनेश्वर)803
उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर)974
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर)1199

Group D भर्ती में भाग के लिए आवश्यक योग्यता?

अगर अभी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसके लिए आवश्यक योग्यता क्या निर्धारित की गई है। आपको बता दे कि किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास या ITI सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आयु सीमा 18-33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) :-

  • कक्षा 10वीं/Matric पास या ITI सर्टिफिकेट
  • अगर आपके फाइनल एग्जाम के रिजल्ट नहीं आये हैं तो आवेदन नहीं कर सकते

Physical Eligibility (शारीरिक पात्रता):

पुरुष उम्मीदवार (Male):

  • 35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना अनिवार्य
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी
  • केवल एक ही अवसर (One Chance Only) मिलेगा

महिला उम्मीदवार (Female):

  • 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना अनिवार्य
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी
  • केवल एक ही अवसर (One Chance Only) मिलेगा

आयु सीमा (Age Limit) :- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को उम्र में छूट (Age Relaxation) दी गई है नोटिफिकेशन चेक करें।

rrb group d age relaxation

Also Read: India Post GDS Online Form 2026 – (28740 Posts) जीडीएस भर्ती की पूरी डिटेल देखें बिना परीक्षा होगी भर्ती

RRB Group D Vacancy – Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

आवेदन और चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान और श्रेणी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सही व वैध रूप में प्रस्तुत करने होते हैं।

  1. 10वीं / 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक सर्टिफिकेट)
  3. आधार कार्ड या वैध फोटो पहचान पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. पासपोर्ट साइज फोट
  6. हस्ताक्षर (Signature)

RRB Group D Application Fees (आवेदन शुल्क की जानकारी)

नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित आवेदन शुल्क का पूरा विवरण श्रेणीवार दिया गया है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार देय शुल्क और CBT परीक्षा में शामिल होने पर मिलने वाले रिफंड की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें –

क्रम संख्याउम्मीदवार श्रेणीआवेदन शुल्करिफंड की जानकारी
1सामान्य श्रेणी के सभी उम्मीदवार (अन्य श्रेणियों को छोड़कर)₹500CBT परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 वापस (बैंक शुल्क कटेगा)
2SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, EBC₹250CBT परीक्षा में शामिल होने पर ₹250 वापस (बैंक शुल्क कटेगा)

RRB Group D Vacancy 2026 Apply Online – इन स्टेप्स से भरें ग्रुप D फॉर्म

ग्रुप D फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, जिसमें उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “Group D CEN 09/2025” संबंधित भर्ती लिंक खोलें
  • New Registration पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें
  • रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से Login करें
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) भरें
  • शैक्षणिक योग्यता का विवरण सही-सही दर्ज करें
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क (Application Fees) ऑनलाइन जमा करें
  • भरी गई जानकारी एक बार अच्छे से जाँच लें
  • Final Submit” करें और आवेदन फॉर्म की PDF/प्रिंट सुरक्षित रखें
Group D Vacancy 2026 Apply OnlineApply Link | CEN 09/2025
RRB Official WebsiteClick Here
Group D NotificationClick Here

Q). आरआरबी ग्रुप डी (Group D) का वेतन कितना होता है?

आरआरबी ग्रुप डी (Group D) का शुरुआती वेतन 7वें CPC पे मैट्रिक्स के लेवल 1 में विभिन्न पद पर रु. 18000 होता है.

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment