UP Police OTR Registration 2025 – ONE TIME REGISTRATION ऐसे करें & Direct Link

By: Suchit

On: August 14, 2025

Follow Us:

UP Police OTR Registration 2025

UP Police OTR Registration 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अंतर्गत आने वाली किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले OTR करना आवश्यक होगा। यदि एक बार इसे कर लेते हैं तो भविष्य में इसी यूजर आईडी और पासवर्ड से किसी भी यूपी पुलिस का फॉर्म भरते हैं।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते समय सभी उम्मीदवारों को पहले यह पता होना चाहिए कि कोई भी जानकारी एक बार दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर देने के बाद इसे दोबारा बदला नहीं जा सकता है। इसलिए हम आपको यहां स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देने वाले हैं कि सही तरीके से कैसे यूपी पुलिस SI या कांस्टेबल किसी भी भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन कैसे करना है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस SI के 4543 पदों पर नियुक्ति करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो अपना ओटर करके दरोगा भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। OTR प्रणाली 30 जुलाई 2025 से शुरू की गई है।

UP Police OTR Registration 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 30 जुलाई 2025 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस की कोई भी भर्ती में शामिल होने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद में यूजर आईडी और पासवर्ड के लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं।

OTR के लिए लगने वाले आवश्यक विवरण

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

इन्हीं विवरण से आप OTR रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। और खुद की ही ईमेल आईडी दर्ज करें ताकि भविष्य में स्वयं इसका इस्तेमाल कर सकें। फॉर्म भरने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लोगों कर पाएंगे।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए OTR कैसे करें?

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
  • स्टेप 2: Otr रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें – होम पेज पर ओटआर के लिए लिंक दी गई है, इस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: Register Here विकल्प चुनें – नए पेज में आने पर Register Here लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: EMAIL और मोबाइल नंबर दर्ज करें – अब अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर OTP से वेरीफाई करें। (अगर ईमेल के इनबॉक्स पर ओटीपी नहीं दिख रही है तो इस स्पैम फोल्डर चेक करें)।
  • स्टेप 5: आधार वेरीफाई करें – अगले चरण में आधार नंबर भरकर आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापित करें।
  • स्टेप 6: Submit करें – पुनः अपना सभी विवरण ध्यान पूर्वक चेक करके फाइनल सबमिट करें।
  • स्टेप 7: इस प्रकार आपका यूपी पुलिस के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR पूरा हो जाएगा।

Some Useful Links

OTR Registration LinkClick Now
Official WebsiteClick Here To Visit
Join GroupWhatsApp | Telegram

यूपी पुलिस भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करना है?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन OTR उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से करना है।

क्या OTR करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होता है?

नहीं OTR करने के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त नहीं होता है। भविष्य में आप कोई भी भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अपने ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से ही लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment