PFMS UP Scholarship Payment Status 2026: यूपी छात्रवृत्ति 2025-26 के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है अपने छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति PFMS के माध्यम से चेक कर सकते हैं। पीएफएमएस यूपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस 2026 ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया यहां देखें।
यूपी छात्रवृत्ति प्रथम चरण में 24 जनवरी 2026 को भेजी गई थी। दूसरे चरण में स्कॉलरशिप का पैसा 18 मार्च 2026 को आना है, इसके लिए मांग सृजन 23 मार्च 2026 तक निश्चित है। इसलिए दशमोत्तर (कक्षा 11, 12 के अतिरिक्त) के जिन विद्यार्थियों आपको स्कॉलरशिप नहीं मिली है अपना स्टेटस चेक करें।
क्योंकि स्टेटस के माध्यम से ही आपको पता चल पाएगा, कि आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हुआ। सभी विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप स्टेटस अपडेट किए जा रहे हैं। इसे चेक करने के लिए यहां पूरी जानकारी दी गई है।

PFMS UP Scholarship Payment Status 2026: Overview
| Scholarship | Scholarship and Fee Reimbursement Online System |
| State | Uttar Pradesh |
| Up Scholarship Status Update | Till 10 March 2026 |
| UP Scholarship Payment Date | 18 March 2026 |
| PFMS Scholarship Status | Check Now |
| Official Website | https://scholarship.up.gov.in/ |
PFMS UP Scholarship Payment Status 2026
PFMS यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस के माध्यम से विद्यार्थी यूपी छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति चेक करते हैं, जिसमें यह देखने को मिलता है कि स्कॉलरशिप का पैसा कब तक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अलावा यूपी छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप स्टेटस के माध्यम से भी इसकी जांच की जाती है। जिसे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/पर चेक किया जाता है।
यूपी छत्रवृत्ति स्टेटस 2026 – General, OBC, SC, ST Minority
Uttar Pradesh Scholarship and Fee Reimbursement System के माध्यम से हर साल राज्य के लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। UP Scholarship Status 2026 चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
स्टेटस चेक करने पर यह पता चलता है कि आवेदन फॉर्म वेरिफिकेशन, जिला स्तर की जांच या भुगतान (Payment) की प्रक्रिया में है या नहीं। छात्रवृत्ति की स्थिति समय-समय पर अपडेट होती रहती है, इसलिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपना स्टेटस जांचते रहना चाहिए। यदि आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे समय रहते ठीक करना जरूरी होता है, ताकि भुगतान में देरी न हो।
UP Scholarship Payment Status 2026 में क्या-क्या दिख सकता है?
पीएफएमएस पोर्टल पर यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करते समय आपको स्टेटस कैटेगरी में निम्न रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे –
- Payment Initiated : राशि ट्रांसफर शुरू हो गई है।
- Payment Successful : पैसा आपके अकाउंट में क्रेडिट हो गया है।
- Payment Pending : प्रोसेसिंग में है।
- Account Validation Failed : बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी (Aadhaar लिंक, एक्टिव अकाउंट चेक करें)।
- No Record Found : अभी PFMS में एंट्री नहीं आई या गलत डिटेल्स डालीं।
PFMS से UP Scholarship Payment Status कैसे चेक करें? (स्टेप बाय स्टेप)
PFMS पोर्टल पर स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है, जिसे यहां स्टेप बाय स्टेप बताया गया है —
- सबसे पहले आधिकारिक PFMS वेबसाइट पर जाएं: https://pfms.nic.in/
- होमपेज पर “Know Your Payment” या “Payment Status” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ऑप्शन मिलेगा “Search by Account Number” चुनें।
- निम्न डिटेल्स भरें:
- बैंक का नाम (पहले कुछ अक्षर टाइप करें, लिस्ट आएगी)
- बैंक अकाउंट नंबर
- अकाउंट नंबर दोबारा कन्फर्म करें
- कैप्चा कोड भरें
- Send OTP पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP डालकर Submit करें।
- स्क्रीन पर आपका PFMS Payment Status दिखेगा – इसमें ट्रांजेक्शन डेट, अमाउंट, स्टेटस (Success/Failed/Pending) और PFMS रेफरेंस ID दिखेगा।
नोट: अगर NSP (National Scholarship Portal) से जुड़ी छात्रवृत्ति है, तो कभी-कभी “Application Sent to PFMS for Payment” दिखता है। इसका मतलब है कि फाइल PFMS को भेज दी गई है और जल्दी पेमेंट होगा।

