Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2025 से करेगा। बोर्ड परीक्षार्थियों के पास तैयारी करने के लिए कुछ ही दिनों का समय शेष है। ऐसे में अगर आपने विज्ञान विषय में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो यहां दिए गए यूपी बोर्ड 10th 12th विज्ञान मॉडल पेपर 2025 से अपनी तैयारी करें।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए यहां विज्ञान विषय का मॉडल पेपर तथा कक्षा 12वीं की विद्यार्थियों के लिए यहां रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान विषय का मॉडल पेपर 2025 उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी अपने अनुसार अपने विषय का मॉडल पेपर यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें। यह प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए हैं।
Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025 : Overview
Board Name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad Prayagraj (UPMSP) |
Article Name | Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025 |
Type | Model Paper |
Subject | Science (Physics, Chemistry, Biology) |
Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025 | Given Below |
Official Website | upmsp.edu.in |

Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025
Up Board 10th 12th Science Model Paper 2025 : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन प्रतिवर्ष हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन करने से पहले ओरिजिनल प्रश्न पत्र की तरह ही नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किए गए नमूने प्रश्न पत्र को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। ताकि विद्यार्थी यह समझ सकें कि परीक्षा में कैसे प्रश्न आने वाले हैं।
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय तथा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के लिखित परीक्षा 70 अंकों की देनी होती है। इसके अलावा 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जो इस बार 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। यहां से विद्यार्थी मॉडल पेपर डाउनलोड कर प्रश्न पत्र हल करें।
अगर आप कभी विज्ञान विषय की तैयारी करना काफी कठिन लगता है तो ऐसी स्थिति में आपको माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा जारी किए गए इस प्रश्न पत्र को अवश्य डाउनलोड करना चाहिए। क्योंकि आपकी बोर्ड परीक्षा में इसी तरह पत्र दिए जाएंगे, जिसमें इसी के समरूप प्रश्न सम्मिलित होंगे।
परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। ऐसे में यदि आप बोर्ड परीक्षा से पहले अधिक मॉडल पेपर को हल करते हैं तो आपका टाइम मैनेजमेंट काफी बेहतर हो सकता है। जिससे आप पर्याप्त समय में सभी प्रश्नों का हल एवं उनके उत्तर विस्तृत रूप से अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख सकेंगे। हालांकि 15 मिनट का समय आपको प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाता है।
विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र हल करते समय विद्यार्थियों को सबसे पहले वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नों एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना चाहिए। तत्पश्चात न्यूमेरिकल प्रकार के प्रश्न को हल करने में अपना समय व्यतीत करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर्याप्त समय में सभी प्रश्नों का उत्तर लिख सकेंगे। विज्ञान विषय का प्रश्न हल करते समय संबंधित फार्मूला तथा डेफिनेशन अवश्य लिखें।
यूपी बोर्ड विज्ञान मॉडल पेपर 2025 pdf डाउनलोड
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कक्षा 10वीं तथा 12वीं के सभी विषयों का प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करता है। विद्यार्थी अधिकारी वेबसाइट पर विकसित करके मॉडल पेपर क्षेत्र से अपने सभी विषयों का मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। वही आपका कक्षा दसवीं तथा 12वीं के क्षेत्र में यूपी बोर्ड विज्ञान मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि डाउनलोड करने की सीधी लिंक आपको यहां भी प्रदान की गई है।
Note: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने टाइम टेबल जारी करते हुए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक संचालित की जाएंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड का अपने विषय की परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि यूपी बोर्ड की सेंटर लिस्ट 2025, 7 दिसंबर 2024 को जारी हो जाएगी।