Mp Anganwadi Merit List 2025: मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट सभी जिले यहां से चेक करें @chayan.mponline.gov.in

By: Suchit

On: August 18, 2025

Follow Us:

Mp Anganwadi Merit List 2025

Mp Anganwadi Merit List 2025: मध्य प्रदेश राज्य की उन सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन की थी, लंबे समय से एमपी आंगनवाड़ी मेरिट सूची के इंतजार में थी। राज्य के सभी जिले एवं संभाग की अंतिम मेरिट सूची महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी की जा रही है यहां से आगे चेक करें।

आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 19504 पद पर भर्ती कराई जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जुलाई तक कराए गए थे। लाखों की संख्या में महिलाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, आप सभी को अपने जिले की मेरिट सूची डाउनलोड कर अपना सिलेक्शन चेक करना होगा। आंगनवाड़ी मेरिट सूची कब आएगी, कैसे चेक करना है पूरी जानकारी दी जा रही है?

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

अंतिम सिलेक्शन लिस्ट जारी होने से पहले प्रोविजनल सूची जारी होती है इसके आने के अगले 7 दिनों तक इस पर आपत्ति ली जाती है। यदि किसी आंगनवाड़ी में चयनित उम्मीदवार पर कोई आपत्ति नहीं आती है तो अगले तीन दिनों के अंदर जिला कार्यक्रम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर दो दिवस के अंदर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Mp Anganwadi Merit List 2025: Overview

राज्यमध्यप्रदेश (M. P)
भर्तीमध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश
कुल पद19504
पद का नामआंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता
चयन प्रक्रियाMp Anganwadi Merit List 2025
आवेदन तिथि4 जुलाई तक
Final Merit List PDF5 August 2025
मेरिट लिस्ट मोडऑनलाइन/ऑफलाइन

Mp Anganwadi Merit List 2025 कब आएगी?

महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा 19504 पद पर एमपी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती की अंतिम आंगनबाड़ी मेरिट लिस्ट अगस्त 2025 में आएगी। मेरिट लिस्ट सभी जिले एवं संभाग के लिए 5 अगस्त तक उपलब्ध हो जाएगी। मेरिट सूची का प्रकाशन बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

एमपी आंगनवाड़ी मेरिट सूची 2025 कैसे देखें?

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जारी की गई अंतिम मेरिट सूची नीचे बताई जा रही है प्रक्रिया से डाउनलोड करके देख सकते हैं, अपना नाम भी चेक कर पाएंगे –

  • मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी मेरिट सूची 2025 देखने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खोलने पर यहां आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए मेरिट सूची का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिसके माध्यम से नए पेज में आ जाएंगे यहां एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड भरना है।
  • या मेरिट सूची पीडीएफ उपलब्ध होने पर अपना डिवाइस में डाउनलोड कर लेना है।
  • मेरिट लिस्ट खुल जाने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और नाम खोजना है।
  • चयन होने पर आपका नाम सूची में दिखाई देगा।

मेरिट लिस्ट की एक-एक प्रति कलेक्टर कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना एवं जिस ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जा रही है,

उस संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना फलक पर भी चस्पा किया जायेगा। इन सभी जगह से भी महिलाएं अपने चयन की स्थिति देख सकती हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका का पद नगरीय क्षेत्र में होने पर अंतिम सूची आयुक्त नगर निगम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कार्यालय / वार्ड कार्यालय में भी चस्पा की जायेगी।

Useful Links

BTEUP Result Download

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी मेरिट सूची 2025

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों की अंतरिम सूची देखें

Official WebsiteCheck Now
Join Our GroupWhatsapp | Telegram

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment