यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऐसे भरें फॉर्म, देखें OTR की पूरी प्रक्रिया: UP Scholarship 2026 Apply Online And OTR Registration

By: Suchit

On: September 17, 2026

Follow Us:

UP Scholarship 2026 Apply Online

UP Scholarship 2026 Apply Online: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति के लिए दशमोत्तर (कक्षा 11 एवं 12 के अतिरिक्त) सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। अगर अभी BA BSC BCOM MA MSC MCOM तथा किसी अन्य UG , PG डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं तो अब यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

फ्रेश रजिस्ट्रेशन वाले विद्यार्थियों को आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच कर लेना है तथा Renewal आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 15 अक्टूबर 2026 से पहले हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करना है। यूपी छात्रवृत्ति के लिए OTR रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, यूपी छात्रवृत्ति फॉर्म कैसे भरेंगे, पूरी प्रक्रिया यहां बताई गई है। 

इसके अलावा छात्रवृत्ति के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का भी विवरण यहां पर देखने को मिलेगा। जिससे आपको समय से यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म 2026-27 ऑनलाइन भरने में आसानी होती है। कक्षा 9 से 12 तक के फ्रेश कैंडिडेट 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा Renewal कैंडिडेट के लिए अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 है।

UP Scholarship 2026-27: Overview

StateUttar Pradesh
Scheme NameUP Scholarship & Fee Reimbursement Online System (2026–27)
Eligible LevelsPre-Matric (Class 9-10), Post-Matric Intermediate (Class 11-12), & Dashmottar (UG, PG, Diploma, ITI, Polytechnic, etc.)
CategoriesGeneral, OBC, SC, ST, and Minority Communities
Mandatory RegistrationOne-Time Registration (OTR) via Aadhaar Authentication
Mode of ApplicationOnline (Official Portal)
UP Scholarship Fresh Application Last DateOctober 31, 2026
Disbursement ModeDirect Benefit Transfer (DBT) via PFMS to Aadhaar-seeded Bank Accounts
Official Websitescholarship.up.gov.in

UP Scholarship 2026-27 : Process Of Scholarship & Fee Reimbursement

उत्तर प्रदेश के सभी अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रैजुएट (PG), डिप्लोमा (Diploma) तथा अन्य दशमोत्तर कक्षा के विद्यार्थियों को यूपी छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से निम्न प्रक्रियाओं के पूरा होने के पश्चात विद्यार्थियों की बैंक खाते में यूपी स्कॉलरशिप ट्रांसफर होती है। 

  1. OTR ( One Time Registration)
  2. पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन)
  3. Filling form and Submission (आवेदन पत्र भरना और सबमिशन)
  4. संस्थान में Biometric Verification, सत्यापन और अग्रेषण
  5. कंप्यूटरीकृत जांच (Computerized Scrutiny)
  6. जिला छात्रवृत्ति समिति से सत्यापन 
  7. आधार आधारित भुगतान

यूपी स्कॉलरशिप आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूपी छात्रवृत्ति के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करते समय तथा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी इसलिए इन्हें पहले से तैयार करके ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू करें।

  • आधार कार्ड
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • फीस रशीद
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • माता या पिता का आय प्रमाण पत्र 
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर 

UP Scholarship OTR Registration Process

उत्तर प्रदेश (UP) छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • OTR Registration वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • SC/ST/OBC/General/Minority का चयन करें और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करें।
  • ओटीपी और सुरक्षा कैप्चा को दर्ज करके Submit करें।
  • अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से e-KYC सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपनी बची हुई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • अब एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और उसे दोबारा दर्ज करके सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट होते ही स्क्रीन पर आपका OTR Number (वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर) प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित नोट कर लें।

एक बार OTR पूरा हो जाने के बाद आपको हर साल दोबारा नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी।

UP Scholarship 2026-27 Apply Online: Fresh और Renewal के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल पर Fresh और Renewal दोनों प्रकार के छात्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निम्न प्रकार से पूरा कर सकते हैं।

1. नया पंजीकरण (Registration) करें: फॉर्म भरने से पहले Fresh छात्र पोर्टल के Registration लिंक पर जाकर नया पंजीकरण पूरा करें, जबकि Renewal छात्र इस चरण को छोड़कर सीधे लॉगिन करें।

2. पोर्टल पर लॉगिन करें: छात्र “Fresh Login” या “Renewal Login” विकल्प का चयन करके अपने OTR & रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।

3. आवेदन पत्र भरें: Fresh छात्र अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें और Renewal छात्र अपनी वर्तमान वर्ष की फीस तथा प्रमोटेड अंक अपडेट करें।

4. आधार e-KYC Verification करें: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके Aadhar Authentication पूरा करें।

5. जांच हेतु प्रिंट निकालें: सभी विवरण दर्ज करने के बाद ड्राफ्ट प्रिंट निकालें और अपने कॉलेज में दिखाकर जानकारी का मिलान कर लें।

6. Final Submit करें: फॉर्म में दी गई जानकारी सही पाए जाने पर “जांच के उपरांत आवेदन सबमिट करें” विकल्प पर क्लिक करें।

Hard Copy जमा करें: फाइनल सबमिट के 3 दिन बाद अंतिम प्रिंटआउट निकालकर सभी दस्तावेजों के साथ अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करें

इस तरह से छात्रवृत्ति फॉर्म भर के कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। हार्ड कॉपी जमा करने के साथ कॉलेज में आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

UP Scholarship 2026-27: Important Links

UP Scholarship OTR RegistrationCLICK HERE
UP Scholarship 2026 New RegistrationCLICK HERE
UP Scholarship Fresh Student LoginCLICK HERE
UP Scholarship Renewal Student LoginCLICK HERE

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 का पैसा कब आएगा?

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 का पैसा UG, पोस्ट ग्रेजुएट (PG) तथा अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11 12 के अतिरिक्त) के विद्यार्थियों की बैंक खाते में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर आएगा।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment