NSP Scholarship 2026-27 Apply Online: नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किए जाएंगे। इसलिए अगर आप भी नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत किसी भी कोर्स के विद्यार्थी और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां से एनएसपी स्कॉलरशिप 2026-27 की ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, UG, PG किसी भी कक्षा के एनएसपी स्कॉलरशिप के तहत पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना है। नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय आपको या ध्यान रखना होता है कि किस स्कीम के तहत आवेदन कर रहे हैं क्योंकि इस योजना में अलग-अलग राज्यों तथा कॉलेज के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति स्कीम लागू की गई है।
जैसे अल्पसंख्यकों के लिए तथा दिव्यांग छात्रों के लिए, इसके अलावा कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इशान उदय स्कॉलरशिप, PG इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप आदि। अगर हम ऐसी किसी भी स्कीम के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करना चाहते हैं तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं पूरी जानकारी यहां देखें।

NSP Scholarship 2026-27
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जून महीने से ही शुरू कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करके अपने कॉलेज में हार्ड कॉपी सबमिट कर देना चाहिए।
NSP Scholarship Eligibility Criteria: योग्यता एवं पात्रता मानदंड
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।
- भारतीय नागरिकता: उम्मीदवार भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने अपनी पिछली परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- पारिवारिक आय सीमा: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय योजना के अनुसार ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख (कुछ योजनाओं में ₹8 लाख तक) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान: छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, ITI, पॉलिटेक्निक या यूनिवर्सिटी में नियमित (Regular) छात्र के रूप में अध्ययनरत हो।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
अगर आप भी एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें की निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होना चाहिए तभी आवेदन के योग्य होंगे।
- छात्र का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- बैंक खाता विवरण (Aadhaar Seeded / NPCI-Linked Bank Account)
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (Previous Class Marksheet)
- वर्तमान वर्ष की फीस रसीद (Fee Receipt) और बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Student Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
NSP Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन करने की पूरी विधि नीचे दी गई है:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: सबसे पहले scholarships.gov.in पर जाएँ।
- OTR रजिस्ट्रेशन करें: ‘Student Corner’ में जाकर “Register for OTR” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व आधार सत्यापन (e-KYC) पूरा करके OTR नंबर प्राप्त करें।
- लॉगिन करें: अपने OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें।
- स्कीम का चयन करें: आपकी पात्रता के अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध सभी स्कॉलरशिप स्कीम्स दिखाई देंगी। अपनी उपयुक्त योजना चुनें।
- डिटेल्स भरें व डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: शैक्षणिक विवरण, आय और बैंक खाता भरें तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फ़ाइनल सबमिट: फॉर्म को री-चेक करके “Final Submit” करें और पावती रसीद (Acknowledgement Slip) का प्रिंटआउट निकाल लें। इसे अपने स्कूल/कॉलेज में जमा करें।
| NSP Scholarship OTR | Click Here |
| NSP Scholarship Apply Online | Click Here |
इस तरह से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी भी स्कीम के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पश्चात हार्ड कॉपी कॉलेज में अवश्य जमा करें। अपनी स्कॉलरशिप फॉर्म का स्टेटस pfms पोर्टल के माध्यम से चेक करेंगे।
NSP Scholarship Payment Status कैसे चेक करें?
आप NSP पोर्टल या PFMS पोर्टल (pfms.nic.in) पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से स्कॉलरशिप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।



