SCVTUP ITI 2nd Allotment Result Merit List 2026: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए द्वितीय एलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आपका भी सिलेक्शन पहले मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ था तो अब 12 सितंबर को जारी यूपी आईटीआई 2nd एलॉटमेंट रिजल्ट मेरिट लिस्ट में अपना सिलेक्शन चेक करें।
राजकीय तथा निजी आईटीआई कॉलेज के लिए अलग-अलग द्वितीय आवंटन परिणाम जारी किया गया है इसलिए यहां पर आपको एलॉटमेंट रिजल्ट से अपना सिलेक्शन चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है। विद्यार्थियों को आईटीआई ऐडमिशन के लिए कॉलेज अलॉट हो जाएगा उन्हें 17 सितंबर तक अपना एडमिशन करा लेना है।
क्योंकि आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तथा एडमिशन की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से अपना सिलेक्शन चेक करें इसके बाद निर्धारित समय से पहले एडमिशन अवश्य कराएं।

SCVTUP ITI 2nd Allotment Result Merit List 2026: Overview
| Conducting Authority | State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVTUP) |
| Admission Session | 2026–2027 |
| Course Offered | Craftsmen Training Scheme (CTS) Trades (Govt & Private ITIs) |
| SCVTUP ITI 2nd Allotment Result | Released |
| Selection Basis | Merit-based (Marks in 8th & 10th Class) + Upgradation Requests |
| Mode of Allotment Release | Online (Official Portal) |
| Required Login Credentials | Registration Number & Date of Birth (DD/MM/YYYY) |
| Post-Allotment Options | Freeze (Seat Finalization) / Float (Upgradation for 3rd Round) |
| Official Website | scvtup.in |
SCVTUP ITI 2nd Allotment Result Merit List 2026
उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय तथा निजी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए द्वितीय आवंटन परिणाम यानी अप आईटीआई सेकंड एलॉटमेंट रिजल्ट मेरिट लिस्ट 12 सितंबर को जारी की गई है। अभी तक जिन अभ्यर्थियों का सिलेक्शन नहीं हुआ है अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम चेक करें।
यूपी आईटीआई एडमिशन की अंतिम तिथि (Reporting Date)
यूपी आईटीआई के द्वितीय आवंटन परिणाम में जिन विद्यार्थियों का सिलेक्शन एडमिशन के लिए होता है उन्हें आवंटित कॉलेज में 17 सितंबर तक रिपोर्टिंग करके सभी दस्तावेजों के साथ अपना एडमिशन करा लेना है क्योंकि कॉलेज में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 17 सितंबर तय की गई है।
SCVTUP ITI 2nd Allotment Result Merit List 2026 कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश आईटीआई एडमिशन के लिए जारी किए गए द्वितीय आवंटन परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया यहां बताई जा रही है –
- सबसे पहले आपका राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश (SCVTUP) की आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाना है।
- होम पेज पर दिए गए “प्रवेश 2026 का द्वितीय आवंटन परिणाम राजकीय/निजी आईटीआई” लिंक चुनें।
- नया लॉगिन पेज खुल जायेगा।
- Registration Number और Date Of Birth भरें।
- Submit करते ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।
- यदि यूपी आईटीआई 2nd मेरिट लिस्ट में सिलेक्शन हुआ है तो एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें।
जिन छात्रों ने प्रथम आवंटन के बाद ‘Float’ विकल्प चुना था, वे अपना बदला हुआ ट्रेड या कॉलेज इस दूसरी सूची में चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को दूसरी मेरिट लिस्ट में पहली बार सीट आवंटित हुई है, उन्हें दिए गए 4 से 5 दिनों के भीतर अपने आवंटित आईटीआई संस्थान में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UP ITI Admission Important Documents
ITI कॉलेज जाने से पहले सभी फोटोकॉपी के सेट तैयार कर लें और अलॉटमेंट लेटर पर दिए गए रिपोर्टिंग समय और तिथि के भीतर ही संबंधित आईटीआई संस्थान पहुँचें।
- SCVTUP पोर्टल से डाउनलोड किया गया द्वितीय आवंटन पत्र (2nd Allotment Result Letter)
- आवेदन पत्र की प्रति (Application Form Copy)
- कक्षा 10वीं की अंक तालिका (Marksheet)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- टी.सी. एवं चरित्र प्रमाण पत्र (TC & Character Certificate)
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (Medical Fitness Certificate)
- विशेष आरक्षण प्रमाण पत्र (Special Category Certificate – यदि लागू हो)
| SCVTUP ITI 2ND ALLOTMENT RESULT 2026 MERIT LIST | LINK I (govt.) LINK II (pvt.) |
| SCVTUP Official Website | Click Here |
SCVTUP ITI 2nd Allotment Result 2026 जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को उनकी पसंदीदा सीट या ट्रेड आवंटित हो गया है, वे बिना समय गंवाए निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने मूल दस्तावेजों और फीस के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करें।
यदि आपको अपनी पसंदीदा सीट अभी भी नहीं मिली है, तो आप ‘Float’ विकल्प चुनकर अगले चरण (3rd Round) का इंतजार कर सकते हैं।
यदि मुझे UP ITI 2nd Allotment में भी कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, तो क्या मुझे दोबारा फॉर्म भरना होगा?
उत्तर: नहीं, आपको दोबारा नया आवेदन फॉर्म भरने या फीस देने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपका नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, तो आपका आवेदन अगली आने वाली 3rd एवं 4th Merit List के लिए स्वतः (Automatically) विचारित किया जाएगा।



