UPSSSC PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा में शामिल होंगे। UPSSSC PET एडमिट कार्ड इसी महीने अगस्त 2025 के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड जारी हो जाने पर आप कैसे डाउनलोड कर पाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां बताई जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई से 17 जून 2025 तक चली थी। अब परीक्षा 6 और 7 सितंबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के ग्रुप c पदों पर भरती के लिए अपनी पात्रता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। 100 नंबर का पेपर होता है जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, इसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है। अब आप अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले यहां से डाउनलोड कर ले।
UPSSSC PET 2025 : Overview
| परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) |
| परीक्षा का प्रकार | पात्रता परीक्षा |
| आयोग | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| स्तर | राज्य |
| राज्य | उत्तर प्रदेश (U.P) |
| आवेदन करने की तिथि | 14 मई से 17 जून 2025 |
| परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
| UPSSSC PET एडमिट कार्ड तिथि | 1 September 2025 |
| Exam City Slip Date | 27 August 2025 |
| एडमिट कार्ड उपलब्ध | ऑनलाइन |
| डाउनलोड क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर + पासवर्ड |
| एग्जाम पैटर्न | 100 Marks | 100 Objective Question |
| परीक्षा समय | 2 घंटे |
UPSSSC PET Admit Card 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र 1 September 2025 को अपने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कर दिया गया है । इसे आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- Admit card लिंक मिलेगी – होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक देखने को मिलेगी।
- लॉगिन विवरण भरें – लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन पेज खुल जाएगा, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें – सबमिट करते ही आपका UPSSSC PET एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
- प्रिंट आउट निकाल लें – एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी की फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- आयोग का नाम
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- अन्य विवरण
Useful Links
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने PET परीक्षा से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए नया App लॉन्च कर दिया है. आप सभी यहां से ऐप डाउनलोड कर एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के अपडेट भी समय से प्राप्त कर पाएंगे।
| UPSSSC PET Admit Card / Hall Ticket 2025 | Link Active |
| UPSSSC PET Official App | Download Now |
| PET Exam City Slip 2025 | Download Now |
| Official Website | Visit Now |
| Join Our Group | WhatsApp || Telegram |
Note – एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र का नाम और पता चेक कर सकते हैं। फिर उसी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होना है। एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ-साथ एक फोटो पहचान पत्र भी ले जाना आवश्यक है।

