IB JIO Answer Key 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ने आज 17 अक्टूबर को आईबी JIO आंसर की जारी कर दी है। जो कैंडिडेट 15 अक्टूबर को परीक्षा में शामिल हुए थे आज से 20 अक्टूबर 2025 तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। आईबी जेईओ उत्तर कुंजी डाउनलोड करने सीधे लिंक और पूरा डाउनलोड प्रोसेस आगे दिया जा रहा है।
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर (JIO) ग्रेड-II/टेक के 394 पदों को भरने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफ इंडिया के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर को किया गया था। कैंडिडेट अब प्रोविजन उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने संभावित अंक का अनुमान भी लगा पाएंगे। हम आपको यहां उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं।
IB JIO Answer Key 2025: Overview
| Recruitment Name | IB JIO-II/Tech 2025 |
| Department | Intelligence Bureau |
| Post Name | Junior Intelligence Officer / Tech |
| Total Seats | 394 |
| IB JIO Exam Date | 15 October 2025 |
| IB JIO Provisional Answer Key | Released On 17 October 2025 |
| Answer Key Download Via | User I’D & Password |
| Official Website | mha.gov.in |
| IB JIO Grade-II/Tech Result | Coming Soon |
| Final Answer Key | Coming Soon |
IB JIO Answer Key 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आयोजित 15 अक्टूबर की परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी आज 17 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट msc.gov.in पर जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और साथ ही अपना अनुमानित कुल अंक भी निकाल सकते हैं।
How To Download IB JIO Answer Key PDf?
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट नीचे बताई जा रही ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें –
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगी।
- “IB JIO ANSWER KEY” लिंक पर क्लिक करना है।
- स्क्रीन पर लॉगिन पेज आ जाएगा।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब आंसर की डाउनलोड के लिए लिंक दिखाई देगी क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर लेना है।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करके सभी प्रश्नों के उत्तर का मिलान कर सकते हैं। अगर आपको किसी उत्तर के प्रति आपत्ति है तो आधिकारिक वेबसाइट पर ही ऑब्जेक्शन 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर रात 10:00 बजे तक दर्ज कारा सकते हैं।
IB JIO Selection Process
खुफिया विभाग के अंतर्गत जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर की भर्ती निम्न चरणों में होती है –
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्किल टेस्ट, और
- इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट
उपरोक्त सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही सिलेक्शन अंतिम रूप से जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के पद पर किया जाता है। उत्तर कुंजी आगे दी जा रही लिंक से अभी डाउनलोड कर सकते हैं।

