जारी हुई CTET फरवरी उत्तर कुंजी 2026, यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड: CTET February Exam 2026 Answer Key Online Released @ctet.nic.in

By: Suchit

On: March 12, 2026

Follow Us:

CTET February Exam 2026 Answer Key Released

CTET February Exam 2026 Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 मार्च 2026 को CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) और उम्मीदवारों की ओएमआर (OMR) शीट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी है। वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने 7 और 8 फरवरी 2026 को परीक्षा दी है।

या इस पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपनी आंसर-की कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, अंकों की गणना कैसे करें और यदि आपको किसी उत्तर पर संदेह है तो उस पर आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

CTET February Exam 2026 का संक्षिप्त विवरण

सीटेट की यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों (Shift 1 & 2) में आयोजित की गई थी। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए पेपर-1 और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए पेपर-2 का आयोजन हुआ था।

Exam Conducting BodyCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET) 2026
Exam Date7 & 8 February 2026
CTET Answer Key StatusReleased
CTET February Exam 2026 Answer Key Date12 March 2026
Objection Fee₹1,000 Per Question (Refundable if correct)
Official Websitectet.nic.in
Answer Key Download ViaRoll Number + Date Of Birth

CTET February Exam 2026 Answer Key Released

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज 12 मार्च को 7 और 8 फरवरी को आयोजित परीक्षा के सभी शिफ्ट की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके Scanned OMR SHEET के साथ चेक कर सकते हैं।

CTET 2026 Answer Key और OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों की आसानी के लिए हमने यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी है जिससे सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकें –

  • CTET वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • लिंक खोजें: होमपेज पर “Candidate Activity” बोर्ड के तहत “View/Challenge Answer Key – CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण: अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • डैशबोर्ड: लॉगिन करने के बाद, आपको पेपर-1 और पेपर-2 (यदि दोनों दिए हैं) की आंसर-की और आपकी स्कैन की हुई OMR शीट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
  • डाउनलोड करें: इसे PDF फॉर्मेट में सेव कर लें ताकि आप ऑफलाइन भी मिलान कर सकें।

CTET उत्तरों का मिलान और स्कोर की गणना कैसे करें?

CTET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

  • सही उत्तर: +1 अंक
  • गलत उत्तर: 0 अंक
  • अनटेम्पटेड (Unattempted): 0 अंक

CTET Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

यदि आपको बोर्ड द्वारा जारी किसी उत्तर पर संदेह है, तो आप उसे चुनौती (Challenge) दे सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

ऑनलाइन आवेदन: आपत्ति केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।

समय सीमा: आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड आमतौर पर 2 से 3 दिन का समय देता है।

चुनौती शुल्क: प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹1,000 का भुगतान करना होगा।

रिफंड पॉलिसी: यदि विशेषज्ञों द्वारा आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपके द्वारा भुगतान किया गया शुल्क उसी खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा।

Submission of Key Challenges
(CTET February 2026 Answer Key)
Link 1 | Link 2
Official Websitectet.nic.in

Note: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी OMR Sheet और आंसर की का मिलान सावधानीपूर्वक करें। यदि आपको किसी उत्तर में त्रुटि लगती है, तो समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करना न भूलें।

Q). CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CTET Answer Key 2026 आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड करें .

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment