ऐसे भरें रज्जू भैया यूनिवर्सिटी स्क्रुटनी फॉर्म UG PG: Rajju Bhaiya University Scrutiny ReEvaluation Form 2026 Apply Online @prsuniv.ac.in

By: Suchit

On: March 21, 2026

Follow Us:

Rajju Bhaiya University Scrutiny ReEvaluation Form 2026 Apply Online

Rajju Bhaiya University Scrutiny ReEvaluation Form 2026: राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की तरफ से अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के रिजल्ट जारी किए गया हैं। अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उन्हें कम अंक दिए गए हैं या बैक लगा है तो उन्हें “रज्जू भैया यूनिवर्सिटी स्क्रुटनी या re-evaluation फॉर्म” भरने का अवसर दिया गया है।

स्क्रुटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का समय 30 मार्च 2026 तक दिया गया है यानी विद्यार्थी अंडरग्रैजुएट पोस्ट ग्रेजुएट के किसी भी विषय के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो 30 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूटनी फॉर्म भरने की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

रज्जू भैया यूनिवर्सिटी के रिजल्ट विद्यार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं। जिन के रिजल्ट नहीं आए हैं अगले कुछ दिनों में अपलोड होने पर चेक कर पाएंगे। स्क्रुटनी या पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया देखें।

Rajju Bhaiya University Scrutiny Re-Evaluation: Overview

UniversityProf. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj (PRSU)
CoursesUnder Graduate / Post Graduate
PRSU Result 2026Released
Rajju Bhaiya University Scrutiny ReEvaluation Form 2026Apply Online
Last Date30 March 2026
Fees₹300/Subject
Apply ViaSamarth Portal
PRSU Official Websiteprsuniv.ac.in

Rajju Bhaiya University Scrutiny Re-Evaluation Form 2026

रज्जू भैया विश्वविद्यालय की तरफ से अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न कोर्सेज के सेमेस्टर वाइज रिजल्ट लगातार जारी की जा रहे हैं। अगर आप किसी विषय में फेल हो गए हैं या कम परसेंटेज बना है तो अपने उत्तर पुस्तिका की फिर से जांच के लिए स्क्रुटनी फॉर्म भर सकते हैं।

जैसे MCom, MSc 1st सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद 30 मार्च तक “View Answer Book and Scrutiny and Challenge Evaluation form” भरने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थी अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके फार्म भरेंगे।

Rajju Bhaiya University Scrutiny ReEvaluation Form 2026 Apply Online

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के विद्यार्थी अंडर ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट के लिए Scrutiny Re-Evaluation Form नीचे बताई जा रही प्रक्रिया से भरेंगे;

  • Step 1: सबसे पहले PRSU रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के Samarth Portal पर जाएं।
  • Step 2: अपने Enrollment Number और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Step 3: अब आप नए पेज में से Examination सेक्शन में “GradeCard/Result” लिंक चुनें।
  • Step 4: “View Answer Book and Scrutiny and Challenge Evaluation Actions” सेक्शन में View बटन पर क्लिक करें।
  • Step 5: आपके सामने सभी विषय के नाम आ जायेगें।
  • Step 6: अब उन विषय को चुनें जिनके लिए फॉर्म भरना चाहता हैं – (View Answer Book के सामने टिक करें)।
  • Step 7: अब Submit पर क्लिक करें।
  • Step 8: “Submit & Pay Fees” पर क्लिक करके शुल्क भुगतान करें (₹300 प्रति विषय)।
  • Step 9: भुगतान करते ही आपका PRSU University Scrutiny Re-Evaluation Form पूरा हो जाएगा।

इस तरह से आप स्क्रुटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके रिजल्ट कुछ दिन बाद समर्थ पोर्टल पर ही आपको देखने को मिल जाएगा। रिजल्ट के लिए समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।

View Answer Book and Scrutiny and Challenge Evaluation Form For Examination Session 2025-2026Apply Now
Official WebsiteVisit Now

PRSU स्कूटनी फॉर्म के बाद क्या होता है?

कॉपियों की पुनः जांच (Retotalling):

स्कूटनी में आपकी उत्तर पुस्तिका को फिर से नहीं जांचा जाता, बल्कि केवल अंकों की गणना (Counting) दोबारा की जाती है। यह देखा जाता है कि कहीं कोई प्रश्न बिना जाँचे तो नहीं रह गया या अंकों को जोड़ने में कोई गलती तो नहीं हुई।

रिजल्ट अपडेट होना:

फॉर्म भरने के लगभग 30 से 45 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Scrutiny Result घोषित करता है। इसमें तीन तरह की स्थितियां हो सकती हैं:

  • No Change: अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • Marks Increased: आपके अंक बढ़ गए और नई मार्कशीट जारी होगी।
  • Marks Decreased: बहुत कम मामलों में अंक घट भी सकते हैं।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment