Up Home Guard Exam City Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। होमगार्ड भर्ती का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो या तीन दिन पहले जारी होगा। अभी 17 अप्रैल को यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी स्लिप आ गई, सभी कैंडिडेट यूपी होमगार्ड Exam City Slip ऑनलाइन डाउनलोड करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से 41424 होमगार्ड यानी स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती की जा रही है इसके लिए लिखित परीक्षा 25, 26, 27 अप्रैल को होनी है अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो अपने परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप से प्राप्त कर सकते हैं एग्जाम सेंटर की डिटेल जानकारी एडमिट कार्ड में होती है।
एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होता है यहां पर आपको पूरी जानकारी दी जा रही है, यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, पूरी प्रक्रिया क्या रहने वाली है? क्योंकि बिना एडमिट कार्ड (Up Police Home Guard Admit Card 2026) के कोई भी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

UP Home Guard Exam 2026: Overview
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP होम गार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) आज, 17 अप्रैल 2026 को जारी की जा रही है।
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | होम गार्ड (स्वयंसेवक) |
| कुल रिक्तियां | 41,424 पद |
| Up Home Guard Exam City 2026 | 17 अप्रैल 2026 (आज) |
| Up Home Guard Admit Card 2026 Date | 21-22 अप्रैल 2026 (संभावित) |
| लिखित परीक्षा की तारीखें | 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
Up Home Guard Exam City Admit Card 2026
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होती है।
Up Home Guard Exam City Slip 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा होम गार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड आज 17 अप्रैल 2026 को परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी साझा करने जा रहा है।
Up Home Guard Exam सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
अभ्यर्थी ध्यान दें कि आज जारी होने वाली एग्जाम सिटी स्लिप केवल आपकी परीक्षा के जिले और तारीख की जानकारी देने के लिए है। यह आपका असली प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को यह बताना है कि उनकी परीक्षा किस शहर में है ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा (Travel) की योजना बना सकें।
UP Home Guard Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
- लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर ‘UP Home Guard Recruitment 2026 – Exam City/Admit Card’ वाले लिंक को चुनें।
- लॉगिन विवरण भरें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
- डाउनलोड करें: विवरण सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे PDF में सेव करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
- एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी।
- मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी)।
- दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
- काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन (OMR भरने के लिए)।
| Up Home Guard Exam City 2026 | LINK I | LINK II |
| Exam Date Notice | Check Here |
| Up Home Guard Admit Card 2026 | Active Soon |
महत्वपूर्ण निर्देश: अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाना सख्त वर्जित है।



