Goa Board Class 10th SSC Result 2026 Check Online Link: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज 26 अप्रैल को शाम 5:00 बजे गोवा बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट GBSHSE.IN पर जारी किया है, ताकि सभी स्टूडेंट अपने सीट नंबर तथा अन्य डिटेल से अपनी परीक्षा का परिणाम चेक कर सके।
गोवा बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 13 मार्च से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुई थी इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी से शुरू की गई थी अगर आप भी इसमें शामिल हुए हैं तो आज 26 अप्रैल को गोवा बोर्ड कक्षा दसवीं का रिजल्ट आते ही सबसे पहले चेक कर लेना है अपने सभी विषय में कितने अंक मिले हैं। यहां पर रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया संबंधित लिंक के साथ दी गई है।

क्योंकि अक्सर रिजल्ट आने पर विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने में परेशानी होती है इसलिए पहले से ही सभी स्टूडेंट अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स, रजिस्ट्रेशन आईडी तैयार रखना चाहिए ताकि तुरंत अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें यहां पर दी जा रही पूरी प्रक्रिया ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े और अपना गोवा बोर्ड कक्षा दसवीं रिजल्ट तुरंत देखें।
Goa Board Class 10th SSC Result 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | गोवा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) |
| परीक्षा का नाम | कक्षा 10वीं (SSC) बोर्ड परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 13 मार्च से 9 अप्रैल 2026 |
| Goa Board SSC Result Date | 26 अप्रैल 2026 |
| Goa Board SSC Result Time | शाम 5:00 बजे |
| Total Student | 20000 + |
| आधिकारिक वेबसाइट | gbshse.in |
Goa Board Class 10th SSC Result 2026 Check Online Link
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से गोवा बोर्ड कक्षा दसवीं का रिजल्ट 26 अप्रैल शाम 5:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट GBSHSE.IN पर जारी किया जा रहा है। अगर यहां रिजल्ट चेक करने में कोई समस्या आती है तो ऑफिशल वेबसाइट के अलावा DigiLocker और Umang जैसे ऐप पर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहाँ चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं:
- gbshse.in
- results.gbshsegoa.net
- DigiLocker App
Goa Board Class 10th SSC Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं (SSC) का परिणाम परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें –
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
- लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “SSC Result 2026” के लिंक को खोजें।
- जानकारी भरें: अपना Seat Number और School Index Number दर्ज करें।
- सबमिट करें: कैप्चा कोड डालकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें: आपका Goa Board Class 10th SSC Result 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए सेव करें या प्रिंटआउट ले लें।
SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट?
बिना इंटरनेट के रिजल्ट चेक करने के लिए आप SMS सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें: RESULTGOA10ROLLNO
- इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही पलों में आपका विषयवार स्कोर आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
छात्र कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट अस्थाई (Provisional) होगी। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए यह मान्य होगी, लेकिन मूल मार्कशीट (Original Marksheet) आपको आपके संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
Detail Available On Goa Board Result
Goa बोर्ड की ऑनलाइन मार्कशीट या रिजल्ट में कुछ महत्वपूर्ण विवरण दिए होते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।
- छात्र का नाम (Student’s Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- माता/पिता का नाम (Parents’ Name)
- स्कूल का नाम (School Name/Code)
- विषय वार अंक (Subject-wise Marks)
- कुल अंक (Total Marks)
- ग्रेड/प्रतिशत (Grade/Percentage)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: रिजल्ट आज, 26 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा।



