यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड लिंक: UP PGT Exam Admit Card 2026 Online Pdf Download

By: Suchit

On: May 7, 2026

Follow Us:

UP PGT Exam Admit Card 2026

UP PGT Exam Admit Card 2026 Online Pdf Download: उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। 9 और 10 मई को आयोजित होने जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से Up PGT Exam Admit Card पीडीएफ डाउनलोड करें।

यूपी पीजीटी परीक्षा 9 और 10 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 तक होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से परीक्षा प्रदेश के 17 जिलों में बनाए गए 319 परीक्षा केंद्र पर कराने का निर्णय लिया गया है।

परीक्षा आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बस्ती, बरेली, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, बांदा, कानपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, वाराणसी और सहारनपुर में होगी। उम्मीदवार अपना यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र का नाम पता तथा परीक्षा तिथि और समय चेक कर सकते हैं।

UP PGT Exam Admit Card 2026: Overview

यूपी पीजीटी (Post Graduate Teacher) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

Exam Conducting BodyUPSESSB / UP Education Service Selection Commission
Post NamePost Graduate Teacher (PGT)
Total VacanciesVarious Subject-wise Vacancies
Admit Card StatusReleased / Available Now
UP PGT Exam Date 20269 – 10 May 2026
Official Website Linkupsessb.org
Login CredentialsRegistration Number & Date of Birth
Selection ProcessWritten Exam & Interview
Job LocationUttar Pradesh

UP PGT Exam Admit Card 2026 Out

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) द्वारा यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या – 02/2022) का एडमिट कार्ड (Up PGT Exam Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी आवेदन करता को ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

UP PGT Exam 2026 : टाइम टेबल

यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रदेश के 17 जिलों में 9 और 10 मई को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 464605 अभ्यर्थियों से आवेदन किया है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसका पूरा शेड्यूल (PGT Exam Time Table) पहले ही जारी कर दिया गया है।

9 मई 2026 (1st Shift) – फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस, एजुकेशन और हिस्ट्री।
9 मई 2026 (2nd Shift) – इंग्लिश, एग्रीकल्चर, कॉमर्स और सोशियोलॉजी ।

10 मई 2026 (1st Shift) – सिविक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी और संस्कृत।
10 मई 2026 (2nd Shift) – केमिस्ट्री जियोग्राफी हिंदी और आर्ट।

How To Download UP PGT Exam Admit Card 2026 Online Pdf?

यूपी पीजीटी परीक्षा का हॉल टिकट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि से यहां नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध “PGT Admit Card” विकल्प चुनें।
  • अब लॉगिन पेज में सबसे पहले परीक्षा कैटिगरी में “UPESSC Post Graduate Teacher (PGT) (Advt. 02/2022) (2026-05-09 to 2026-05-10)” चुनें।
  • आवेदन संख्या / मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अंत में Security Code भरकर “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका “Up PGT Exam Admit Card” आ जाएगा इसे डाउनलोड कर लें।
UP PGT Exam Admit Card 2026Click Here
Official Websiteupessc.up.gov.in
  • Download Process: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) तैयार रखें।
  • Identity Proof: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक Original Photo ID (Aadhar Card/Voter ID) और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले जाएं।
  • Reporting Time: परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने के समय से कम से कम 1 घंटा पहले रिपोर्ट करें।

Note: यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या वेबसाइट पर ‘Forgot Registration’ विकल्प का उपयोग करें।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment