जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड करें: UP Police Constable Physical Test Admit Card 2026 Download PDF

By: Suchit

On: August 10, 2026

Follow Us:

UP Police Constable Physical Test Admit Card 2026 Download PDF

UP Police Constable Physical Test Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 10 अगस्त को आरक्षित नागरिक पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है, सभी चयनित अभ्यर्थी DV/PST के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

31 अगस्त को जारी किए गए उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 76184 अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए चयनित किया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट 17 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है। प्रदेश के 17 सेंटर पर अभ्यर्थियों का फिजिकल कराया जाएगा।

अगर आपका भी सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट के लिए किया गया है तो तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ऑफिशल पोर्टल से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। जिसमें फिजिकल टेस्ट की तिथि समय स्थान और आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य जानकारी मिल जाएगी।

UP Police Constable Physical Test Admit Card 2026: Overview

भर्ती निकायउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामआरक्षी नागरिक पुलिस (Constable Civil Police) एवं समकक्ष पद
कुल पद (Total Vacancies)32,679 पद
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी76,184 अभ्यर्थी
परीक्षा चरणदस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST/PMT)
UPP Constable DV/PST Admit Card 202610 अगस्त 2026
DV/PST परीक्षा तिथि17 अगस्त से 31 अगस्त 2026
आवश्यक क्रेडेंशियलरजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि (DOB)
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Police Constable Physical Test Admit Card 2026 Download

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसके लिखित परीक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया गया था। अब अगले चरण के लिए चयनित किया गया अभ्यर्थियों का फिजिकल 17 अगस्त से कराया जाएगा इसके लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी किया गया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी अपना फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड निम्न प्रकार से डाउनलोड करें-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल पोर्टल पर जाना है।
  • होम पेज पर दिए गए Notice क्षेत्र में जाएं
  • उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक भर्ती के लिए जारी प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Login पेज में अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  • आपका “यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड” आ जाएगा इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकलवा लें।

एडमिट कार्ड में आपको केंद्र का नाम पता तथा किन दस्तावेज के साथ जाना है सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी। अपने साथ सभी दस्तावेजों की एक प्रति तथा मूल दस्तावेज दोनों अवश्य रखें।

UPP Constable PST 2026: Physical Criteria

यूपी पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल में ऊंचाई, छाती, वजन तथा दौड़ की जांच की जाती है। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है तथा महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Running)

  • पुरुष : 4.8 KM – 25 मिनट में।
  • महिला : 2.4 KM- 14 मिनट में।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST – Height, Chest, Weight)

ऊंचाई (Height):

  • पुरुष (सामान्य/OBC/SC): 168 cm
  • पुरुष (ST): 160 cm
  • महिला (सामान्य/OBC/SC): 152 cm
  • महिला (ST): 147 cm

छाती (Chest – केवल पुरुषों के लिए):

  • सामान्य/OBC/SC: 79 सेमी (फुलाने पर 84 सेमी)
  • ST: 77 सेमी (फुलाने पर 82 सेमी) (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव जरूरी)

वजन (Weight – महिलाओं के लिए):

सभी महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

UP Police Constable Physical (PST) Admit Card 2026 LinkLINK I | LINK II
UPP Constable DV/PST NoticeCheck Here

अगला चरण (PET Run): जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल होंगे, उन्हें होने वाली दौड़ (Physical Efficiency Test – Running) के लिए बुलाया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल DV/PST एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा DV/PST एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment