IBPS PO Prelims Result 2026 Out: आईबीपीएस पीओ प्रेलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। जब अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS PO/MT XVI Prelims Result अब ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस की इस भर्ती के अंतर्गत 7565 पदों पर मैनेजमेंट ट्रेनिंग और प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नियुक्ति की जाएगी। देखते सितंबर को जारी परिणाम में जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीओ प्रेलिम्स रिजल्ट स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
इसलिए बिना देरी करते हुए अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा का अपना रिजल्ट चेक करें अगर सफल हो गए हैं तो मुख्य परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें क्योंकि आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जानी है जिसमें सफल होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया में नियुक्ति के लिए शामिल हो सकेंगे।

IBPS PO Prelims Result & Scorecard 2026: Overview
| Conducting Body | Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) |
| Exam Name | IBPS PO / MT-XVI Preliminary Examination 2026 |
| Prelims Exam Dates | August 22 & 23, 2026 |
| IBPS PO Prelims Result Status | Declared (September 23, 2026) |
| Scorecard Availability | Till September 30, 2026 |
| IBPS PO Mains Exam Date | October 4, 2026 |
| Required Login Credentials | Registration Number / Roll Number & Password / Date of Birth |
| Official Website | ibps.in |
IBPS PO Prelims Result 2026 Out
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षा का परिणाम 23 सितंबर को जारी कर दिया गया है। सभी कैंडिडेट अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से स्कोरकार्ड चेक करते हैं। मेंस परीक्षा के लिए चाइनीस उम्मीदवारों को इसकी जानकारी प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर कार्ड या रिजल्ट के जरिए मिलती है।
IBPS PO Prelims Result 2026 Check Scorecard Online: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
IBPS PO Prelims Result ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए यहां पूरी डिटेल बताई गई है। निम्न चरणों का पालन करके अपना स्कोर कार्ड चेक करें –
- इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Recent Updates” सेक्शन में जाएं।
- यहां दी गई “Result Status Of Online Preliminary Examination for CRP-PO/MT-XVI” लिंक पर क्लिक करें।
- Registration/Roll Number और DOB भरें।
- Captcha भरकर Login करें।
- आपका IBPS PO Prelims Result आ जाएगा चेक करें।
इस तरह से रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड करने क्योंकि 30 सितंबर के बाद रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे यही रिजल्ट चेक करने की लास्ट डेट है।
Details Available on IBPS PO Prelims Scorecard
IBPS PO Prelims Result 2026 में उम्मीदवार के परिणाम और स्कोरकार्ड (Scorecard) में निम्नलिखित मुख्य विवरण (Details) उपलब्ध होते हैं:
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate’s Name)
- अनुक्रमांक / पंजीकरण संख्या (Roll Number / Registration Number)
- परीक्षा का नाम व चरण (Examination Name & Stage)
- श्रेणी (Category)
- योग्यता की स्थिति (Qualifying Status)
- विषयवार एवं कुल प्राप्त अंक (Sectional & Overall Marks)
- कट-ऑफ मार्क्स (Cut-Off Marks)
- अगले चरण से जुड़े निर्देश (Instructions for Next Stage)
IBPS PO प्रेलिम्स रिजल्ट के बाद क्या?
IBPS PO प्रेलिम्स परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब Mains Examination में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि परीक्षा 4 अक्टूबर को होने वाली है इससे पहले IBPS PO Mains Admit Card जारी किया जाएगा।
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड / जन्मतिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होती है।
| IBPS PO Prelims Result 2026 Check | CLICK HERE |
| IBPS Official Website | CLICK HERE |
IBPS PO Prelims Result 2026 का घोषित होना बैंकिंग क्षेत्र की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है। जिन उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स में हो गया है, उन्हें अपनी पूरी ऊर्जा अब मेन्स परीक्षा की तैयारी, बैंकिंग अवेयरनेस के रिवीजन और मॉक टेस्ट पर केंद्रित करनी चाहिए।
IBPS PO Mains Exam 2026 कब आयोजित होगी?
IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।



