Delhi Jail Warder Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली जेल वार्डर के 1676 पद सहित कुल 1941 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इक्षुक उम्मीदवार जो लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे यहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको आवेदन करने की तिथि, योग्यता, आयु सीमा, पदों का विवरण, तथा आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जा रही है और साथ ही आवेदन लिंक भी दी जा रही है।
सभी उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी चेक करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदनशील ₹100 निर्धारित किया गया है। परंतु एससी एसटी महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को नहीं देना होगा। आईए जानते हैं बोर्ड की तरफ से जेल कार्ड सहित किन पदों पर भर्ती की जाएगी और पदों का संक्षिप्त विवरण। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम 7 अगस्त 2025 है।
Delhi Jail Warder Vacancy 2025 – संक्षिप्त विवरण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 1941 पदों पर भर्ती की अधिसूचना अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी है। इसमें दिल्ली जेल वार्डर के 1676 पदों पर भर्ती की जाएगी। और इसके अलावा बचे हुए कुल पदों पर अलग-अलग विभाग में भर्ती की जाएगी। जेल वार्डर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इनमें चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली कारागार में की जाती है।
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: – 08/07/2025 (8 जुलाई, 2025) (दोपहर 12:00 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: – 07/08/2025 (7 अगस्त, 2025) (रात 11:59 बजे तक)
जेल वार्डर के अलावा अन्य पदों का विवरण
- घरेलू विज्ञान शिक्षक के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए गृह विज्ञान में डिग्री हो और b.ed से स्नातक पास होना चाहिए। नौकरी शिक्षा निदेशालय में लगाई जाएगी।
- सहायक के 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता विज्ञान से कक्षा 10वीं 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही ऑपरेशन असिस्टेंस रूम का कोर्स किया हो।
- टेक्नीशियन के 70 पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्यता विज्ञान वर्ग से कक्षा 10वीं 12वीं पास होना अनिवार्य है। ऑपरेशन असिस्टेंस रूम का कोर्स किया हो। और 5 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
- फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) के 19 पद पर भर्ती की जाएगी। कक्षा 10वीं पास हो और साथ ही 2 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग में नौकरी दी जाएगी।
- प्रयोगशाला टेक्नीशियन के 30 पद पर भर्ती की जाएगी। केमिस्ट्री से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। पानी, स्वेज, अपशिष्ट आदि का सैंपल लेने और विश्लेषण करने का 2 वर्ष का अनुभव अवश्य होने चाहिए। नियुक्ति दिल्ली जल बोर्ड में की जाएगी।
दिल्ली जेल वार्डर भर्ती – शारीरिक मानक परीक्षण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा। दिल्ली जेल वार्डर भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण किस प्रकार से निर्धारित किए गए हैं आइए जानते हैं –
- ऊंचाई – उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। गोरखा / गढ़वाली / डोगरा और एसटी वर्ग की उम्मीदवारों को 5 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।
- सीना – न्यूनतम 81 सेंटीमीटर होना चाहिए। साथ ही 5 सेंटीमीटर का फुलाव भी हो। गोरखा / गढ़वाली / डोगरा और एसटी वर्ग की उम्मीदवारों को 5 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।
दिल्ली जेल वार्डर भर्ती – वेतन और आयु सीमा
दिल्ली जेल वार्डन भर्ती में सैनिक उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा आयु सीमा क्या होगी पूरा विवरण आगे तालिका में देख सकते हैं। एससी एसटी को 5 वर्ष ओबीसी को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 7 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
पद | पद की संख्या | आयु सीमा | वेतन |
---|---|---|---|
जेल वार्डर | 1676 | 18-27 वर्ष | ₹21,700 – ₹69,100 |
घरेलू विज्ञान शिक्षक | 26 | 18-30 वर्ष | ₹44,900 – ₹1,42,400 |
सहायक | 120 | 18-27 वर्ष | ₹19,900 – ₹63,200 |
टेक्नीशियन | 70 | 18-27 वर्ष | ₹25,500 – ₹81,100 |
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) | 19 | 18-27 वर्ष | ₹29,200 – ₹92,300 |
प्रयोगशाला टेक्नीशियन | 30 | 18-27 वर्ष | ₹29,200 – ₹92,300 |
दिल्ली जेल वार्डर भर्ती 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन
दिल्ली जेल वार्डर या अन्य पदों पर भर्ती के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं –
- सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती के लिए आवेदन करने की सीधी लिंक मिलेगी।
- लिंक पर क्लिक करके लॉगिन पेज पर आ जाएं।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन संख्या तथा डिटेल संभाल कर रखें।
- अब वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करके आवेदन सम्पन्न करें।
- इस प्रकार दिल्ली जेल वार्डर या अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन इस प्रकार से कर सकते हैं।
दिल्ली जेल वार्डर भर्ती अप्लाई लिंक
DSSSB New Vacany 2025 | Notification PDF |
Delhi Jail Warder Vacancy 2025 | Apply Online |
Join Whatsapp Channel | Join Telegram Channel |