Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू देखें पूरी डिटेल

By: Suchit

On: January 13, 2026

Follow Us:

Haryana Police Constable Recruitment 2026

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो पूरी डिटेल जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा आदि यहां से चेक करके ऑनलाइन आएंगे कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी से ही शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए इंटरमीडिएट पास कोई भी महिला या पुरुष विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पूरी विस्तृत जानकारी यहां लेख में बताई जा रही है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

Haryana Police Constable Recruitment 2026: Overview

RecruitmentHaryana Police Constable – 2026
Selection BoardHARYANA STAFF SELECTION COMMISSION, Panchkula
Advt. No.01/2026
Total Post5500
Post NameConstable (Male/Female)
Online Apply Dates11 January to 25 January 2026
Age Limit18 – 25 Years
Exam DateNotify Soon
Education Qualification12th + CET Pass
Official Websitehttps://adv012026.hryssc.com/

Haryana Police Constable Recruitment 2026

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर कराई जा रही भर्ती में सामान्य के लिए 2365, BCA के लिए 880, BCB के लिए 605, DSC के लिए 550 तथा OSC के लिए 550 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती महिला एवं पुरुष कांस्टेबल तथा पुरुष कांस्टेबल जीआरपी पदों पर होनी है। 

Category NameTotal Post
General2365
BCA880
BCB605
DSC550
OSC550

Age Limit : –

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।
  • आरक्षित श्रेणी (SC/BC/EWS आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती : योग्यता

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले निम्न अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। तभी इस भर्ती के लिए महिला या पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं – 

  • उम्मीदवार ने 10+2 (इंटरमीडिएट) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण किया हो।
  • मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत किसी एक विषय से पढ़ा हुआ होना चाहिए।
  • HSSC Group C CET पास होना चाहिए।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती : चयन प्रक्रिया

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से रहने वाली है – 

  • CET स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST,PMT) .
  • लिखित परीक्षा – 97 अंक (NCC सर्टिफिकेट : 3 अंक)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन।

Physical Standard Test Male / Female

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष विद्यार्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है :-

CategoryHeightChestRace Distance/Time
MaleGeneral : 170 cm
Reserve : 168 cm
83-87 cm
81-85 cm
2.5 Km/12 Min
FemaleUR/OBC/SC : 158 cm
ST : 156 cm
——-1 Km/6 Min

Haryana Police Constable Recruitment 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई जा रही ऑनलाइन प्रक्रिया से अपना आवेदन कर सकते हैं – 

  1. सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. होम पेज पर “Advt. No. 01/2026 Online Application  Recruitment To Posts In the Police Department” लिंक मिलेगी।
  3. इसी पर क्लिक करना है।
  4. अब नया पेज खुल जाएगा।
  5. New Candidate” विकल्प चुनें।
  6. अपने “CET Registration Number” भरकर योग्यता चेक करें।
  7. योग्य होने पर आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प मिल जाएगा।
  8. सभी जानकारी फार्म में भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  9. फाइनल सबमिट करके अपना हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फॉर्म भरें।

इस प्रकार से सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का फॉर्म भरना है। परीक्षा तिथि तथा अन्य भर्ती से संबंधित जानकारी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग की तरफ से दी जाएगी।

Haryana Police Constable Recruitment 2026Apply Online
Official WebsiteVisit Now
Home PageVisit Now

निष्कर्ष: इस लेख में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार पूर्वक उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तथा सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखना है। ताकि आसानी से आवेदन कर पाएं। 

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment