चेक करें यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2025-26, 18 मार्च को आएगी छात्रवृत्ति: UP Scholarship Status Check Online @scholarship.up.gov.in

By: Suchit

On: March 10, 2026

Follow Us:

UP Scholarship Status Check Online

UP Scholarship Status Check: यूपी छात्रवृत्ति जिन विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिली थी अब मिलना शुरू हो गई है 18 मार्च तक सभी विद्यार्थियों के बैंक खाते में यूपी स्कॉलरशिप का पैसा ट्रांसफर किया जाना है। आपको भी अभी तक अगर स्कॉलरशिप नहीं मिली है तो तुरंत आपको यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने की आवश्यकता है।

क्योंकि यूपी छात्रवृत्ति स्टेटस के माध्यम से आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपका एप्लीकेशन किस स्थिति में है, और आपको स्कॉलरशिप कब तक मिलने वाली है। 18 मार्च 2026 तक विभिन्न कोर्स जैसे – BA, BSc, BCom, MA, MSc, M.com, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि UG और पोस्टग्रेजुएट को स्कॉलरशिप मिलेगी।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

UP Scholarship Status 2025-26: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
पोर्टल का नामUP Scholarship & Fee Reimbursement Online System
शैक्षणिक वर्ष2025-26
2nd किस्त जारी होने की तारीख18 मार्च 2026
ऑफिशियल वेबसाइटscholarship.up.gov.in
up scholarship statuscheck online

UP Scholarship Status 2025-26: कब अपडेट होगा?

यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2025-26 के लिए अपडेट कर दिया गया है, द्वितीय चरण के लिए मांग सर्जन 13 मार्च 2026 तक निर्धारित है। और धनराशि का अंतरण यानी तृतीय चरण में यूपी स्कॉलरशिप 18 मार्च 2026 तक आएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अपना यूपी स्कॉलरशिप करंट स्टेटस चेक करें।

यूपी स्कॉलरशिप का पैसा कब आएगा (2nd Installment)?

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र अपनी छात्रवृत्ति (Scholarship) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, समाज कल्याण विभाग ने 18 मार्च 2026 को स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। अगर आपने भी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन किया है, तो आप घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्कूटनी: February 19, 2026 – February 27, 2026
  • जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करना (द्वितीय चरण): March 10, 2026
  • मांग सृजन (द्वितीय चरण): March 13, 2026
  • धनराशि का अन्तरण (द्वितीय चरण): March 18, 2026

UP Scholarship Status ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

अपना स्कॉलरशिप एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें सबसे पहले UP Scholarship की वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाएं।
  • स्टेप 2: Student सेक्शन पर जाएं – होमपेज पर मौजूद ‘Student’ टैब पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार विकल्प चुनना होगा:
    • Fresh Login: यदि आपने इस साल पहली बार आवेदन किया है
    • Renewal Login: यदि आप पिछले साल भी स्कॉलरशिप पा चुके हैं और इस साल रिन्यू किया है।
  • ​स्टेप 3: अपनी कैटेगरी चुनने के बाद अपनी कक्षा का चयन करें:
    • Pre-Matric: कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए।
    • Post-Matric Intermediate: कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए।
    • Post-Matric Other Than Inter: ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या मेडिकल छात्रों के लिए।
  • स्टेप 4: लॉगिन विवरण भरें – अब लॉगिन पेज पर निम्नलिखित जानकारी दर्ज करें:
    • अपना Registration Number।
    • ​अपनी Date of Birth (जन्म तिथि)।
    • अपना Password (जो आपने फॉर्म भरते समय बनाया था)।
    • स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code डालें
    • ​Submit बटन पर क्लिक करें।
  • ​स्टेप 5: Current Status चेक करें – लॉगिन होने के बाद, बाएँ हाथ की तरफ (Left Side) आपको एक विकल्प दिखेगा— ‘Check Current Status’। अब आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Pending, Verified, या Rejected) दिखाई देगी।

स्टेटस में दिखने वाले संदेशों का मतलब

  1. Pending at District Scholarship Committee: आपका फॉर्म अभी जिला स्तर पर जांचा जा रहा है।
  2. Verified / Recommended: आपका फॉर्म सही है और आप स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं।
  3. Rejected: किसी त्रुटि या दस्तावेजों की कमी के कारण आपका आवेदन निरस्त कर दिया गया है।
  4. Disbursed: छात्रवृत्ति की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी गई है।
छात्रवृत्ति का प्रकार (Category)कक्षा (Class/Course)स्टेटस चेक (Status)
Pre-Matric9वीं और 10वींFresh | Renewal
Post-Matric11वीं और 12वींFresh | Renewal
Post-Matric Other Than InterBA, BSc, BCom, MA, MSc, M.com, UG, PG, Diploma, etc.Fresh | Renewal

Q). यूपी स्कॉलरशिप 2026 कब आएगी?

यूपी स्कॉलरशिप 18 मार्च 2026 को आएगी।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment