ऐसे भरें लखनऊ यूनिवर्सिटी Semster एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन: Lucknow University Even Semester Exam Form 2026 Online Kaise Bhare?

By: Suchit

On: April 4, 2026

Follow Us:

Lucknow University Even Semester Exam Form 2026

Lucknow University Even Semester Exam Form 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फार्म जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट से लखनऊ यूनिवर्सिटी UG PG 4th, 6th, 8th और 10th सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन भरें अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।

विश्वविद्यालय की तरफ से नोटिस जारी करते हुए सभी विद्यार्थियों को सूचना दी गई है की सम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए अधिकारी वेबसाइट से अपना एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन भरे इसके बाद प्रिंट आउट निकालकर 16 अप्रैल तक संबंधित विभाग में अवश्य जमा कर दें।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

इसके अलावा द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए अलग से एग्जाम फॉर्म जारी किया जाएगा। सम सेमेस्टर के फॉर्म 13 अप्रैल 2026 तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे साथ ही विद्यार्थी अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के लिए बैक पेपर या इंप्रूवमेंट कंफर्म भी भर सकते हैं। यहां फॉर्म भरने की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Lucknow University Even Semester Exam Form

Lucknow University Even Semester Exam Form 2026: Overview

विश्वविद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय
वर्ष2026
Exam FormEven Semester
फॉर्म शुरू होने की तिथि31 मार्च 2026
अंतिम तिथि (Last Date)13 अप्रैल 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि16 अप्रैल 2026 तक (अपने विभाग/कॉलेज में)
परीक्षा शुल्क (Exam Fee)नियमित (Regular) छात्रों के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं है (यदि सेमेस्टर फीस में जमा है)। बैक पेपर/Exempted छात्रों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

Lucknow University Even Semester Exam Form 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से मुख्य कैंपस तथा यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी कॉलेजों के लिए सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म जारी कर दिए गए हैं, सभी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के स्टूडेंट को अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरना है। इसकी अंतिम तिथि 13 अप्रैल और प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित है।

जो विद्यार्थी मुख्य केंपस से पढ़ने वाले हैं उन्हें स्वयं से फॉर्म भर लेना है और जो विश्वविद्यालय संबंधित किसी एफिलिएटिड कॉलेज से अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें एग्जाम फॉर्म अपने कॉलेज के माध्यम से Fill करवाना है, क्योंकि कॉलेज के माध्यम से सभी विद्यार्थीयो का फॉर्म आसानी से अप्लाई कर दिया जाता है।

Lucknow University Even Semester Exam कब होगा?

लखनऊ विश्वविद्यालय के अंतर्गत सम सेमेस्टर की परीक्षा अगले महीने में में आयोजित की जा सकती है, जिसकी आधिकारिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी और एडमिट कार्ड जारी करके विषयवार परीक्षा तिथि और समय तथा एग्जाम सेंटर की जानकारी मिलेगी।

Lucknow University Even Semester Exam Form 2026 Online Kaise Bhare?

Lucknow University (LU) के Even Semester (4th, 6th, 8th, 10th) परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप अपना फॉर्म विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल exam.lkouniv.ac.in पर जाएं।
  • Link चुनें: होमपेज पर आए पॉप अप से “Even Semester Exam Form 2025-26” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण: अपना LURN/Roll Number और Password डालें। (अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो ‘Forgot Password’ का उपयोग करें)।
  • डैशबोर्ड: लॉगिन करने के बाद, अपने डैशबोर्ड पर “Even Semester Examination Form 2025-26” के लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण जांचें: आपकी अधिकांश जानकारी पहले से भरी होगी। अपने विषयों (Subjects) को ध्यान से चुनें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
  • सबमिट करें: फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • प्रिंटआउट: फॉर्म भरने के बाद उसका Printout जरूर निकाल लें। इस तरह से लखनऊ यूनिवर्सिटी एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।
LU Even Semester Exam Form 2026Fill Online
Official WebsiteVisit Now

LU Exam फॉर्म भरने के बाद क्या करें?

परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करना है;

  • हार्ड कॉपी जमा करें: ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और उसके साथ अपनी सेमेस्टर फीस की रसीद (Fee Receipt) लगाकर अपने संबंधित विभाग (Department) या कॉलेज के ऑफिस में जमा करें।
  • हेल्पलाइन: अगर फॉर्म भरने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
    • Helpline: 7897999211, 7897992064
    • Email: lu.support@otpl.co.in

नोट: अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण सर्वर स्लो हो सकता है। इसलिए 13 अप्रैल से पहले फॉर्म भरकर और 16 अप्रैल से पहले यूनिवर्सिटी में अवश्य जमा करें।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment