लखजऊ विश्वविद्यालय UG एडमिशन फॉर्म यहां से ऑनलाइन भरें: Lucknow University UG Admission 2026 Online Form Kaise Bhare

By: Suchit

On: April 21, 2026

Follow Us:

Lucknow University UG Admission 2026 Online Form

Lucknow University UG Admission 2026 Online Form Kaise Bhare: लखनऊ विश्वविद्यालय सन 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएशन प्रोग्राम का एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। जो भी विद्यार्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी ऐडमिशन 2026 ऑनलाइन फॉर्म 31 मई 2026 से पहले भरना है, यहां पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू किए गए हैं, इसके अंतर्गत UG, UG Professional [BBA,BBA(T&H), BCA, BHM &CT] तथा D Pharma के लिए विद्यार्थी आवेदन करेंगे।लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करते हुए कुल सीटों की संख्या तथा आवेदन शुल्क भी बताया गया है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

अगर आप भी लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक का कोर्स करना चाहते हैं तो यहां पर आप पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है, लखनऊ यूनिवर्सिटी UG ऐडमिशन फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरना है, LURN रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, आवेदन शुल्क कितना लगेगा, सभी जानकारी देखें। एल यू आर एन रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फॉर्म के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है।

Lucknow University UG Admission 2026-27

लखनऊ विश्वविद्यालय सत्र 2026-27 के लिए Under Graduate Programme में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। जो विद्यार्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं लखनऊ विश्वविद्यालय के Samarth Portal के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते हुए निम्न कोर्स के लिए एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।

  1. B.A
  2. B.Sc
  3. B.Com
  4. LL.B.
  5. BBA
  6. BCA
  7. D Pharm
  8. B.Voc. (Renewable Energy)
  9. Shastri
  10. BVA/BFA
  11. Bachelor of Hotel Management & Catering Technology
  12. BJMC (Only for Colleges)
  13. B.El.Ed. (Only for Colleges)

Lucknow University UG Admission 2026 Application Fees

लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अलग-अलग कोर्स और कैटिगरी के अनुसार अलग-अलग शुल्क भी निर्धारित किया गया है। जैसे Undergraduate फॉर्म के लिए General, OBC, EWS कैटिगरी के विद्यार्थी ₹1200 तथा SC ST और PwBD के विद्यार्थी ₹600 शुल्क जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी श्रेणी के विद्यार्थी को LURN रजिस्ट्रेशन के लिए ₹100 देना होगा।

Lucknow University LURN Registration 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र (Admission Form) भरने से पहले LURN (Lucknow University Registration Number) जेनरेट करना अनिवार्य है।

क्योंकि मैं स्टूडेंट को पहले रजिस्ट्रेशन करके अपना LURN नंबर प्राप्त करना होता है और पासवर्ड से फिर लॉगिन करके एडमिशन फॉर्म भरना होता है। LURN रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है: LURN रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in या सीधे एडमिशन पोर्टल lkounivadm.samarth.edu.in पर जाएं।
  • LURN लिंक चुनें: वेबसाइट पर “Admission” सेक्शन में जाकर “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें: अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर जैसी सामान्य जानकारी दर्ज करें।
    • ध्यान दें: नाम हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट के अनुसार ही भरें।
  • OTP वेरिफिकेशन: आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे दर्ज करके अपना नंबर सत्यापित (verify) करें।
  • फीस का भुगतान: LURN जेनरेट करने के लिए 100 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से)।
  • LURN प्राप्त करें: भुगतान सफल होने के बाद, आपका LURN नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर भेज दिया जाएगा। इसका प्रिंट-आउट भविष्य के लिए जरूर रख लें। 

एक ही LURN नंबर का उपयोग करके आप एक से अधिक कोर्सेज के लिए अलग-अलग एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप 7991205008 पर संपर्क कर सकते हैं या luadmission2026@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

Lucknow University UG Admission 2026 Online Form Kaise Bhare?

LURN (लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या) प्राप्त करने के बाद, प्रवेश फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रवेश फॉर्म भरने के चरण (Step-by-Step)

  • LU पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं। वहां “Admission” टैब पर क्लिक करें और अपनी श्रेणी (जैसे UG, PG या PhD) के अनुसार पोर्टल का चुनाव करें।
  • LURN नंबर के साथ लॉगिन करें: प्रवेश फॉर्म शुरू करने के लिए आपको अपना LURN नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी। ये विवरण भरने के बाद “Proceed” पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें: आपका नाम और संपर्क विवरण LURN डेटा से अपने आप आ जाएंगे। अपनी 10वीं और 12वीं (UG के लिए) के अंक ध्यान से भरें। जिनका रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे ‘Appearing’ विकल्प चुन सकते हैं।
  • Document अपलोड करें: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (Signature), जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र।
  • Course का चयन करें: आप जिस कोर्स (जैसे BA, BSc, BCom, LLB आदि) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसे चुनें। आप एक से अधिक कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी फीस अलग-अलग देनी होगी।
  • Application Fees: “Final Submit” पर क्लिक करें और नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • Printout निकालें: फीस जमा होने के बाद, भरे हुए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद (Fee Receipt) का प्रिंटआउट जरूर ले लें। प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
LURN Registration 2026-27CLICK HERE
LU UG Online Admission Form 2026CLICK HERE
Lucknow University UG Admission NoticeCLICK HERE

Note: फॉर्म भरने के कुछ हफ्तों बाद प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। केवल LURN नंबर ले लेना काफी नहीं है, जब तक आप एडमिशन फॉर्म भरकर उसकी फीस जमा नहीं करते, आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment