अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू ऐसे भरें फॉर्म, 30000 प्रतिवर्ष: Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply

By: Suchit

On: August 24, 2026

Follow Us:

Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से वर्ष 2026 के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग के लिए यह स्कॉलरशिप चलाई जाती है इसके तहत स्नातक पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलती है।

अगर आप भी वर्ष 2026 में किसी सरकारी/प्राइवेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन ले लिया है तो अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यह स्कॉलरशिप जाती, धर्म, आय और मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती बल्कि सभी पात्र छात्राएं इसके लिए योग्य हैं।

2 से 5 वर्ष तक के स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययन के दौरान प्रतिवर्ष 30000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है इस तरह से डेढ़ लाख तक की स्कॉलरशिप आपको अपने अध्ययन के दौरान मिल सकती है। अब तक 195000 छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप दी जा चुकी है।

Azim Premji Scholarship 2026: Overview

Organization NameAzim Premji Foundation
Scholarship TypeFinancial Assistance for Higher Education
StudentsFemale Students (Girls) entering Higher Education
Eligibility CriteriaMust have passed Class 10 & 12 from a Government School
Eligible Courses1st Year Regular Undergraduate (UG) Degree or Diploma Courses
Scholarship Amount₹30,000 per year (up to ₹60,000–₹1,500,000 for full course duration)
Application Fee₹0 (Free of Cost)
Mode of ApplicationOnline (Official Foundation Portal)
Azim Premji Scholarship – Cohort 2026 Deadline (Phase 1)Till August 31, 2026
Selection ProcessDirect Verification of Eligibility & Documents (No Entrance Exam)

Azim Premji Scholarship 2026

अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रथम चरण में 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किए जा रहे हैं। सभी छात्राएं जो इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास करने के बाद स्नातक में एडमिशन ले चुकी हैं अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का लाभ निम्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थी इस वर्ष प्राप्त कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता (Eligibility)

कक्षा दसवीं और बारहवीं पास करने वाली सभी छात्राएं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं। निम्नलिखित विवरण से अपनी पात्रता चेक करें।

  1. किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से कक्षा दसवीं और बारहवीं नियमित रूप से पढ़ाई करके पास होना अनिवार्य है।
  2. वर्ष 2026-27 के लिए किसी सरकारी संस्थान या प्राइवेट कॉलेज 2 से 5 वर्ष की अवधि वाले किसी भी ग्रेजुएशन कोर्स या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में एडमिशन होना चाहिए।

अजीम प्रेमजी फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी –

  1. एक 2×2 इंच का रंगीन फोटो जो 6 महीने से अधिक पुराना ना हो।
  2. आधार कार्ड
  3. बैंक खाते की जानकारी
  4. कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  5. कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन की फीस रशीद

Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply: Step by Step

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न प्रकार से किए जाएंगे –

  • सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  • Azim Premji Scholarship 2026 से संबंधित लिंक चुनें।
  • New Application/Renewal का विकल्प चुनें।
  • New Registration 2026 Cohort” पर क्लिक करें।
  • अपनी पात्रता जांचें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर से otp वेरिफाई करें।
  • अब अपना नाम तथा अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करत ही Username आ जाएगा।
  • अपने यूजर नेम और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारी भरे और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फाइनल सबमिट करके “Azim Premji Scholarship” के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
Azim Premji Scholarship 2026 ApplyClick Here
Official WebsiteVisit Now

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 सरकारी स्कूलों से पढ़ी मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सपना साकार करने का एक बेहतरीन जरिया है। ₹30,000 प्रति वर्ष की यह वित्तीय सहायता बालिकाओं को बिना किसी आर्थिक तंगी के डिग्री या डिप्लोमा कोर्स पूरा करने में सक्षम बनाती है।

क्या Azim Premji Scholarship लड़कों के लिए भी उपलब्ध है?

नहीं, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप (₹30,000/वर्ष) केवल उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment