चेक करें ITI रिजल्ट 1st & 2nd ईयर सभी राज्यों का: NCVT ITI Result 2026 Kaise Check Kare?

By: Suchit

On: August 9, 2026

Follow Us:

NCVT ITI Result 2026 Kaise Check Kare

NCVT ITI Result 2026 Kaise Check Kare: अगर आप भी आईटीआई परीक्षा में शामिल हुए हैं तो NCVT ITI रिजल्ट 1st ईयर और 2nd ईयर का 10 अगस्त 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि 10 अगस्त तक CTS (Craftsmen Training Scheme) ट्रेडों का रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। स्किल इंडिया पोर्टल पर सर्टिफिकेट या मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए PRN नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होती है।

सभी राज्यों के विद्यार्थी अपने-अपने राज्य के आईटीआई पोर्टल पर भी अपनी फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर की मार्कशीट डाउनलोड करेंगे। जिसे पता चल जाएगा कि सभी विषय में कितने अंक मिले हैं और ओवरऑल आपका रिजल्ट कैसा बन रहा है। अगर किसी विषय में बैक लगता है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी आपको अभी से शुरू कर देनी होगी।

यहां पर आईटीआई रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी जा रही है। इसलिए पूरी प्रक्रिया रिजल्ट कैसे चेक करना है इसको समझे। ताकि तुरंत अपना सर्टिफिकेट स्किल इंडिया पोर्टल (Skill India Digital Hub) या अन्य आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकें।

NCVT ITI Result 2026 कब आएगा?

Directorate General Of Traning (DGT) के शेड्यूल के अनुसार सभी राज्य के अभ्यर्थियों का एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट 10 अगस्त तक जारी किया जाना है। CBT मोड में परीक्षा 9 जुलाई से 3 अगस्त तक कराई गई थी और इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा भी 6 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

आईटीआई रिजल्ट से संबंधित किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए विद्यार्थियों को National Council For Vocational Training (NCVT) के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहना है।

NCVT ITI Result 2026 Kaise Check Kare?

National Council For Vocational Training (NCVT) ITI का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से सभी स्टूडेंट का जारी किया जाता है, जिसे डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका यहां निम्नलिखित स्टेप में बताया गया है –

  1. आईटीआई रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्किल इंडिया के आधिकारिक पोर्टल skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए Login विकल्प को चुने।
  3. ITI Result लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना PRN नंबर और DOB भरकर सबमिट करें।
  5. NCVT ITI Result आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. आईटीआई रिजल्ट में आप अपने कुल अंक तथा अन्य डिटेल देख सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी अपने राज्य के आईटीआई पोर्टल या NCVT MIS पोर्टल पर भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आपको लगता है कि किसी विषय में अंक कम मिले हैं, आप अनुपस्थित (Absent) दिखाए गए हैं, या मार्कशीट में आपके/माता-पिता के नाम की स्पेलिंग गलत है, तो “Raise a Grievance” पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। (2-3 सप्ताह में सुधार हो जाता है)।

यदि आप किसी विषय (जैसे थ्योरी या प्रैक्टिकल) में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, तो निराश न हों। अपने ITI संस्थान (College) से संपर्क करें और Supplementary / Back Paper Exam Fee जमा करके आगामी पूरक परीक्षा का फॉर्म भरें।

NCVT ITI Result/ E-Marksheet 2026 LinkCheck Here | Click Here
ITI Result 2026 Semester WiseCheck Here

Next Career Options:

  • Apprenticeship : NATS / Apprenticeship India Portal पर रजिस्ट्रेशन करें और रेलवे, BHEL, NTPC या प्राइवेट कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करें।
  • CITS / CTI Course: यदि आप ITI के अनुदेशक (Instructor/Teacher) बनना चाहते हैं, तो CITS कोर्स के लिए आवेदन करें।
  • Diploma Lateral Entry: 2nd Year डिप्लोमा (Polytechnic) में सीधे एडमिशन लें।

अपने आईटीआई सर्टिफिकेट को डाउनलोड करके इसे संभाल कर रखें क्योंकि यह आपके किसी डिग्री का प्रमाण नहीं बल्कि आपके इसकी का प्रमाण है और आज के समय में डिग्री से ज्यादा स्किल को वरीयता दी जा रही है।

NCVT ITI Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: NCVT ITI का रिजल्ट केवल मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट के ऑफिशियल पोर्टल ncvtmis.gov.in पर ही देखा जा सकता है।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment