SSC जीडी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें: SSC GD Exam City Slip And Admit Card 2026 Online Download Kaise Kare?

By: Suchit

On: April 18, 2026

Follow Us:

SSC GD Exam City Slip And Admit Card 2026

SSC GD Exam City Slip And Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के SSC GD Exam City Slip और Admit Card ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा से पहले उपलब्ध कराए जाते हैं।

यदि आपने भी BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन किया है, तो आपको अपना एग्जाम सिटी चेक करने के लिए यहां से एसएससी जीडी एक्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करनी होगी तथा परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी डाउनलोड करना है, जिसके परीक्षा तिथि, समय & एग्जाम सेंटर डिटेल देखने को मिलेगी।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल चार चरण में आयोजित होने वाली है – पहले चरण में 27 अप्रैल से 2 मई, दूसरे चरण में 4 मई से 9 मई, तीसरे चरण में 18 मई से 23 मई और चौथे चरण में 25 मई से 30 मई 2026 . सभी कैंडिडेट अपने ssc gd एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद पर जाएं।

SSC GD Exam 2026: Overview Table

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 का चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर निर्भर करता है। इस परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है, जिससे पूरी परीक्षा कुल 160 अंकों की हो जाती है, जहाँ प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काट लिए जाते हैं,।

OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameConstable (General Duty)
Article CategoryAdmit Card
Total Vacancies25,487 Post
Application StatusCompleted
SSC GD Exam City Status DateAvailable from April 19-20, 2026
SSC GD Admit Card Release Date4 Days before the Exam Date
CBT Exam Dates27 April – 30 May 2026
Exam ModeComputer Based Test (Online)
Selection ProcessCBT, PET/PST, Medical, DV
Official Websitessc.gov.in

SSC GD Exam City Slip And Admit Card 2026

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 के लिए सभी कैंडिडेट के एग्जाम सिटी इंटीमेशन परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले यानी 20 अप्रैल तक जारी किए जाएंगे। जिसमें आप देख पाएंगे परीक्षा किस तिथि को किस शहर में है? इसके बाद आपकी परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले SSC GD एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

SSC GD Exam City Slip 2026 Online Download Kaise Kare?

SSC GD 2026 की परीक्षा के लिए Exam City (City Intimation Slip) और Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया अब नए पोर्टल ssc.gov.in के माध्यम से होगी। आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स से वेबसाइट पर Login कर लें।
  3. होमपेज पर ‘Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  4. वहां “Know Your Status/City Intimation – Constable (GD) Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब आप देख पाएंगे कि आपकी परीक्षा किस शहर में है और आपकी शिफ्ट क्या है।
  6. इस तरह से SSC GD Exam City Intimation चेक करना है।

ध्यान दें कि Exam City Status एडमिट कार्ड नहीं है। आपका मुख्य एडमिट कार्ड जिसमें परीक्षा केंद्र (Exam Center) का नाम और पूरा पता होगा, वह आपकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उदाहरण के लिए: यदि आपकी परीक्षा 27 मई 2026 को है, तो आप अपना एडमिट कार्ड 23 मई 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले ज़रूरी दस्तावेज़

परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने साथ अवश्य रखें:

  • एडमिट कार्ड: रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट।
  • फोटो पहचान पत्र: मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (जिसमें जन्मतिथि एडमिट कार्ड से मैच करती हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: दो हालिया रंगीन फोटो।
  • पारदर्शी पानी की बोतल: (यदि आवश्यक हो)।
SSC GD Exam City Intimation 2026Check Here
SSC Official Websitessc.gov.in

SSC GD 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

SSC GD 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले किए जाएंगे. जैसे अगर परीक्षा 25 मई को है तो एडमिट कार्ड 21 मई तक आएगा।

सुचित "result247.in" पर एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें शिक्षा और सार्वजनिक जानकारी जैसे सरकारी नौकरी, परीक्षा परिणाम और शैक्षिक ख़बरों के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव है। वे पाठकों तक सरल और भरोसेमंद जानकारी को पहुँचाने में माहिर हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक को जरूरी जानकारी साफ़ और आसानी से समझ में आ जाए।

Leave a Comment